फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बाइडन के नेतृत्व में सूचनाओं के प्रसार में अनुशासन बरत रहा व्हाइट हाउस

Sun, 07 Mar 2021 04:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : twitter.com/JoeBiden
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की तुलना में संदेश जारी करने को लेकर बाइडन के नेतृत्व में व्हाइट हाउस काफी अनुशासित रुख अपना रहा है। इसके साथ ही व्हाइट हाउस के अधिकारियों को भी सावधानी से बोलने को कहा गया है।

विज्ञापन


पिछले चार दशकों में अमेरिका में जो बाइडन ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं जिन्होंने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में औपचारिक तौर पर कोई संवाददाता सम्मेलन नहीं किया है और न ही ओवल ऑफिस से संबोधित किया। इतना ही नहीं उन्होंने अब तक संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित नहीं किया है।

टोसोन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर मार्था कुमार के एक अध्ययन के मुताबिक, पूर्व में राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ज्यादा संवाददाता सम्मेलन करते थे। कार्यकाल के इतने दिनों में ट्रंप और जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश ने पांच-पांच बार संवाददाता सम्मेलन किए थे जबकि, बराक ओबामा ने दो बार और रोनाल्ड रीगन ने एक बार संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिए थे।
विज्ञापन


इस दौरान बाइडन ने पांच साक्षात्कार दिए हैं जबकि रीगन ने नौ और ओबामा ने 23 साक्षात्कार दिए थे। कुमार ने कहा, बाइडन पूरी योजना के साथ आए हैं कि कितनी सूचनाएं वे जारी करना चाहते हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने इस तरह की धारणा का बचाव किया कि राष्ट्रपति बाइडन मीडिया के सामने कम आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि मार्च के अंत तक वह संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें