फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: लगभग तय थी टिकटॉक डील, ट्रंप के टैरिफ से पीछे हटा चीन, बाइटडांस के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस को किया फोन

Sat, 05 Apr 2025 04:04 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट पाम बीच (अमेरिका)

सार

US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक का संचालन अमेरिका में एक नई कंपनी के जरिए करने की डील तय की थी, जिसमें अमेरिकी निवेशकों का बहुमत होता, लेकिन ट्रंप द्वारा चीन सहित कई देशों पर टैरिफ लगाने के बाद डील अधर मे लटक गई है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर एक सौदा (डील) तक कर लिया था, जिसमें एप्प का संचालन अमेरिका में एक नई कंपनी के जरिए किया जाना था। इस कंपनी में ज्यादातर हिस्सेदारी और नियंत्रण अमेरिकी निवेशकों के पास होता, जबकि चीनी कंपनी बाइटडांस के पास केवल थोड़ा ही हिस्सा रहता। इस बातचीत से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा, लेकिन गुरुवार को यह डील अधर में लटक गई, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन सहित कई देशों पर जवाबी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का एलान कर दिया। इसके बाद बाइटडांस के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस को फोन कर बताया कि अब चीन इस डील को तब तक मंजूरी नहीं देगा, जब तक व्यापार और टैरिफ को लेकर बातचीत नहीं होती। 

व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार तक यह साफ नहीं था कि अस्थायी डील की घोषणा की जा सकती है या नहीं, क्योंकि चीन सरकार के अपने रुख से पीछे हटने के बाद टिकटॉक के लिए यह तय कर पाना मुश्किल हो गया था कि वह डील की स्थिति को स्पष्ट तरीके से पेश करे या नहीं। उन्हें डर था कि ऐसा करने से चीनी नियामकों के साथ चल रही बातचीत पर बुरा असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढें: ट्रंप ने अचानक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख को हटाया, व्हाइट हाउस और पेंटागन ने नहीं बताई वजह
विज्ञापन


टैरिफ लागू न होने तक थी डील की उम्मीद
इसके बावजूद ट्रंप ने घोषणा की कि वह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसके तहत शनिवार से लागू होने वाले टिकटॉक पर अमेरिकी कांग्रेस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को 75 दिनों के लिए और बढ़ा दिया जाएगा। यह डील महीनों की बातचीत के बाद लगभग पूरी हो गई थी, जिसमें उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस की टीम ने सीधे कई संभावित निवेशकों और बाइटडांस के अधिकारियों से बातचीत की थी। ट्रंप प्रशासन को पूरा भरोसा था कि चीन इस प्रस्तावित डील को मंजूरी देगा, लेकिन यह उम्मीद तब तक की थी, जब तक टैरिफ लागू नहीं हुए थे। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें