फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण चीन सागर में फिर बढ़ सकता है तनाव, अमेरिका के जंगी पोत ने की गश्त

Sat, 06 Jun 2020 12:04 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गए हैं। वहीं, शुक्रवार को विवादित दक्षिण चीन सागर (साउथ चाइना सी) में ताइवान की खाड़ी से होकर अमेरिकी युद्धपोत के गुजरने के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन शुरू से ही ताइवान को अपना हिस्सा बताता आया है जबकि ताइवान ने अपने आप को एक स्वतंत्र देश घोषित कर रखा है। चीन की सरकार पहले से ही ताइवान को दी जा रही अमेरिकी सहायता से गुस्से में है। ऐसी स्थिति में ताइवान की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत की मौजूदगी माहौल को और बिगाड़ सकती है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी युद्धपोत ताइवान स्ट्रीट से होकर साउथ चाइना सी में नियमित गश्त पर निकला है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ताइवान के सशस्त्र बलों ने जहाज को पूरी सुरक्षा प्रदान की।
विज्ञापन


अमेरिका के विशिष्ट बेड़े (यूएस स्पेसिफिक फ्लीट) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि जिस जहाज ने शुक्रवार को ताइवान की खाड़ी में गश्त किया है वह यूएसएस रसेल है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना ताइवान के साथ मिलकर इस इलाके में गश्त लगाती रहती है।

हाल में ही चीन ने अमेरिका को दी थी कड़ी चेतावनी
बता दें कि हाल में ही ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की जीत को लेकर अमेरिका के बधाई संदेश पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने त्साई इंग-वेन को शुभकामना देकर ताइवान चीन-संबंधों और चीन अमेरिका-संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इससे क्षेत्र की शांति को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें