फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया की क्रिसमस गिफ्ट बयान पर अमेरिका ने चेताया, कहा- हथियार परीक्षण के घातक नतीजे होंगे

Fri, 13 Dec 2019 02:56 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस

सार

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने जताई चिंता
  • कहा- हमें भरोसा है कि उत्तर कोरिया शत्रुता और धमकियों को नजरअंदाज करेगा
  • केली ने हथियार परीक्षण किए जाने पर प्रतिबंध लगाने के भी संकेत दिए
विज्ञापन
kim jong un - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया द्वारा वर्ष के अंत तक अमेरिका को क्रिसमस उपहार देने संबंधी संकल्प पर चेताया है कि यदि उसने दोबारा मिसाइल परीक्षण किया तो दोनों देशों के लिए अच्छा नहीं होगा। अमेरिका ने कहा है कि यदि उत्तर कोरिया साल के अंत में वार्ता को लेकर अमेरिकी लचीलेपन की पेशकश के बावजूद हथियारों का परीक्षण करता है तो उसके घातक परिणाम होंगे।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में, अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने चिंता जताई कि उत्तर कोरिया संकेत दे रहा है कि वह अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करेगा, जो अमेरिका पर हमला करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने कहा, हमें भरोसा है कि उत्तर कोरिया शत्रुता और धमकियों को नजरअंदाज करेगा और अमेरिका के साथ जुड़ने के लिए साहसिक फैसला लेगा।

क्राफ्ट ने आगे और हथियार परीक्षण होने की स्थिति में उत्तर कोरिया पर और प्रतिबंध लगाने के संकेत भी दिए। उन्होंने समझौते की दिशा में ठोस कदम उठाने का सुझाव भी दिया। उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र में बुधवार के सत्र में भाग नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें