फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syria: ईद के दौरान सीरिया में हमले की आशंका, अमेरिका ने दी चेतावनी; प्रशासन ने दमिश्क में जारी किया अलर्ट

Sat, 29 Mar 2025 09:37 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क

सार

अमेरिका की तरफ से सीरिया में आतंकी हमले की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईद-उल-फितर पर आतंकी हमले को लेकर चेतावनी दी है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि सीरिया में ईद उल-फितर के दौरान हमलों की संभावना बढ़ सकती है। यह त्योहार रमजान के महीने के अंत को दर्शाता है और सीरिया में रविवार से शुरू हो सकता है, जो चांद दिखने पर निर्भर करेगा। सीरियाई प्रशासन ने हाल ही में कई आतंकवादी गुटों को गिरफ्तार किया है, जो देश के कई हिस्सों में हमले की योजना बना रहे थे। दिसंबर 2024 में इस्लामिक संगठन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) ने राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से हटा दिया था। इसके बाद से ही सीरिया में सुरक्षा हालात नाजुक बने हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Khabron Ke Khiladi: त्योहार क्यों बने धार्मिक कट्टरता दिखाने का जरिया? खबरों के खिलाड़ी ने बताई पीछे की सियासत

राजधानी दमिश्क में हो सकते हैं आतंकी हमले
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक यात्रा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आतंकवादी हमले विशेष रूप से राजधानी दमिश्क में हो सकते हैं। हमलों का लक्ष्य दूतावास, अंतरराष्ट्रीय संगठन और सरकारी इमारतें हो सकती हैं। हालांकि, 2019 में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) को सीरिया में काफी हद तक हरा दिया गया था, लेकिन अब भी उसके कुछ गुप्त ठिकाने मौजूद हैं। ये आतंकी संगठन खासतौर पर सीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाकों में हमले कर रहे हैं, जहां अमेरिकी समर्थन प्राप्त कुर्द-नेतृत्व वाली सेनाएं नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Myanmar Earthquake Toll: भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 1644 तक पहुंचा, 2000 से अधिक घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सीरियाई प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, जनता को दी सलाह
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की इस चेतावनी के बाद सीरियाई प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि, आज चांद दिखने के बाद कल खाड़ी देशों में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें