अमेरिकी और कनाडा के बीच जारी टैरिफ जंग के बीट कनाडा ने अमेरिका के छूट के बावजूद टैरिफ मामले में राहत नहीं दी है। कनाडा के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ को एक महीने के लिए स्थगित करने के बावजूद, कनाडा द्वारा अमेरिका के खिलाफ लगाए गए जवाबी टैरिफ अभी भी लागू रहेंगे।
बता दें कि बीते दिनों ट्रंप ने एक महीने के लिए कनाडा और मैक्सिको से आयातित अधिकांश वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ को स्थगित कर दिया था, लेकिन कनाडा के अधिकारी ने पुष्टि की कि उनके जवाबी टैरिफ, जो $30 बिलियन (यूएस$21 बिलियन) के थे, अभी भी प्रभावी रहेंगे। इन टैरिफों में अमेरिकी संतरे के रस, मूंगफली का मक्खन, कॉफी, जूते, सौंदर्य प्रसाधन, मोटरसाइकिल और कुछ कागज उत्पाद शामिल हैं।
कनाडा के प्रीमियर का बयान
कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा कि उनका प्रांत 1.5 मिलियन अमेरिकी उपभोक्ताओं से बिजली पर 25 प्रतिशत अधिक शुल्क लेगा। फोर्ड ने कहा कि जब तक टैरिफ का खतरा जारी रहेगा, ओंटारियो का टैरिफ लागू रहेगा। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने भी कहा कि उनका प्रांत अमेरिकी वाणिज्यिक ट्रकों पर शुल्क लगाने का कानून पेश करेगा।
ट्रूडो का बयान
ट्रंप ने शुरू किया व्यपार युद्ध
अमेरिका में इन चिजों की आपूर्ति करता है कनाडा
कनाडा, जो अमेरिका को स्टील, एल्युमीनियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है, ने अमेरिका के खिलाफ तीन सप्ताह में 125 बिलियन डॉलर (87 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की योजना बनाई है। हालांकि ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका को कनाडा की जरूरत नहीं है, लेकिन कनाडा से अमेरिका को प्रतिदिन खपत होने वाले तेल का एक चौथाई हिस्सा मिलता है, और अमेरिका के कच्चे तेल के आयात का 60 प्रतिशत भी कनाडा से आता है।
संबंधित वीडियो-