फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कमला हैरिस बोलीं- कोरोना वायरस से भारत की स्थिति दुखद, हमने किया है मदद का वादा 

Sun, 02 May 2021 04:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • कमला हैरिस ने सिनसिनाटी, ओहायो में शुक्रवार को कहा कि इसको लेकर कोई सवाल ही नहीं है कि लोगों जीवन के संदर्भ में यह बड़ी त्रासदी है
  • हमने एक देश के तौर पर भारत के लोगों का समर्थन करने का उनसे वादा किया है
विज्ञापन
कमला हैरिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत में कोरोना वायरस की स्थिति को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हुए कहा कि अमेरिका ने इस चुनौती का मुकाबला करने में भारत की मदद करने का वादा किया है।

विज्ञापन


कमला हैरिस ने सिनसिनाटी, ओहायो में शुक्रवार को कहा कि इसको लेकर कोई सवाल ही नहीं है कि लोगों जीवन के संदर्भ में यह बड़ी त्रासदी है। जैसा मैंने पहले भी कहा है, एक बार फिर से कहूंगी कि हमने एक देश के तौर पर भारत के लोगों का समर्थन करने का उनसे वादा किया है।

हैरिस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने डॉलर राशि के संदर्भ में वादा किया है, जो पीपीई और अन्य चीजों के मद में जाएगी। लेकिन यह दुखद है। लोग जैसी असहनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसमें मेरी प्रार्थना उनके साथ है।
विज्ञापन


इससे पहले व्हाइट हाउस ने कोविड-19 के मामलों में काफी वृद्धि के मद्देनजर भारत से यात्रा पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी। हैरिस ने कहा कि प्रतिबंध की खबर सार्वजनिक होने के बाद से उन्होंने भारत में अपने परिवार से बातचीत नहीं की है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की सलाह पर प्रशासन चार मई से भारत की यात्रा को प्रतिबंधित करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें