फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: अमेरिका का 2026 में नए जी20 का आयोजन करने का एलान, दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पोलैंड को दी जगह

Thu, 04 Dec 2025 11:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जी20 समिट में ट्रंप की गैरहाज़िरी और दक्षिण अफ्रीका को आगे आमंत्रित न करने की घोषणा पर राष्ट्रपति रामाफोसा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक संबंध सुधारने के प्रयासों के बावजूद ट्रंप सजा देने वाले कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की सरकार ने गुरुवार को वैश्विक आर्थिक मंच को नया आकार देने की कोशिश करते हुए अगले जी20 सम्मेलन के आयोजन का एलान किया। अमेरिका ने इसे नया जी20 करार दिया। दरअसल अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को इस सम्मेलन से बाहर करने का एलान किया है और पोलैंड को शामिल किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री ने दक्षिण अफ्रीका पर भेदभाव और कट्टरपंथी एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया किन मुद्दों पर फोकस करेगा नया जी20
एक ब्लॉग पोस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री ने लिखा, अमेरिका नए जी20 का स्वागत करता है। जी20 2026 का आयोजन दिसंबर 2026 में फ्लोरिडा के मियामी में होगा। साल 2009 के बाद पहली बार अमेरिका जी20 का आयोजन करने जा रहा है। रुबियो ने बताया कि नया जी20 तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित है, जिनमें रेगुलेटरी बोझ को हटाना, किफायती और सुरक्षित ऊर्जा आपूर्ति सप्लाई चेन, एआई जैसी अहम तकनीक पर फोकस शामिल हैं। 

दक्षिण अफ्रीका सरकार पर साधा निशाना
मार्को रुबियो ने पोलैंड को भी जी20 सम्मेलन में शामिल करने की जानकारी दी। रुबियो ने दक्षिण अफ्रीका की अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की तीखी आलोचना की और दक्षिण अफ्रीका में कथित तौर पर मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं से आंखें मूंदने का आरोप लगाया। ऐसा पहली बार नहीं है कि ट्रंप प्रशासन ने दक्षिण अफ्रीका की सिरिल रामाफोसा सरकार की निंदा की है। ट्रंप ने कुछ दिनों पहले ही 2026 में होने वाले जी20 सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने का एलान किया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को निराशाजनक बताया। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के साथ कूटनीतिक संबंध सुधारने के राष्ट्रपति रामाफोसा के कई प्रयासों और बार-बार की गई कोशिशों के बावजूद 'सजा देने वाले कदम' जारी रखे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'रक्षा मंत्री के चैट लीक करने से अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में आई', सिग्नल एप मामले की जांच में खुलासा
विज्ञापन


अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संबंधों में क्यों आई गिरावट
अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंधों में गिरावट तब शुरू हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाया। हालांकि ट्रंप ने अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत नहीं दिए। इसी नाराजगी के चलते ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में हुए हालिया जी20 सम्मेलन में शिरकत करने से इनकार कर दिया। इसी विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका ने जी20 अध्यक्षता का गवेल अमेरिकी दूतावास के जूनियर अधिकारियों को सौंपने से मना कर दिया। इससे अमेरिकी सरकार नाराज हो गई। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें