फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'भारत गलत कर रहा, एक पॉइंट पर हमें आगे आना पड़ेगा', रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी वित्त मंत्री का बेतुका बयान

Tue, 02 Sep 2025 10:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एससीओ बैठक के बाद अमेरिकी नेता खिसिया गए हैं और यही वजह है कि वे बेतुके बयान दे रहे हैं। पहले पीटर नवारो ने भारत की आलोचना की और अब अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट भी बिना सिर-पैर के बयान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
स्कॉट बेसेंट, अमेरिका के वित्त मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी नेताओं के बेतुके बयान जारी हैं। अब अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत की आलोचना की है और आरोप लगाया कि भारत अभी भी रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है और यूक्रेन युद्ध को बढ़ा रहा है। एक स्थानीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्कॉट बेसेंट ने भारत को गलत बताया और कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो अमेरिका और इसके सहयोगियों को एक पॉइंट पर आगे आना होगा। 
विज्ञापन


एससीओ बैठक को बताया दिखावा
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में स्कॉट बेसेंट से जब चीन में आयोजित हुई एससीओ बैठक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'यह बैठक पहले से तय थी और यह व्यापक तौर पर दिखावा लगा। आखिर में भारत, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, उसके मूल्य हमारे ज्यादा करीब हैं और उसके बाद चीन के और फिर कहीं रूस के करीब हैं।'

उन्होंने कहा, 'देखिए, ये सभी गलत कर रहे हैं। भारत, रूस की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहा है और उसी तरह चीन भी ऐसा कर रहा है। मुझे लगता है कि एक पॉइंट पर अमेरिका और इसके सहयोगियों को आगे आना पड़ेगा।' स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत, रूसी तेल खरीदकर उसे रिफाइन करके बेचकर, यूक्रेन में रूस युद्ध को वित्तपोषित कर रहा है। उन्होंने संकेत दिए कि ट्रंप प्रशासन रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Politics: 'PAK में परिवार के कारोबार के कारण भारत से मजबूत संबंधों की दी बलि', पूर्व NSA का ट्रंप पर हमला
विज्ञापन


अमेरिकी वित्त मंत्री ने जताई उम्मीद- दोनों देश सुलझा लेंगे मतभेद
स्कॉट बेसेंट ने भारत की आलोचना के साथ ही ये उम्मीद भी जताई कि अमेरिका और भारत के संबंध सुधर जाएंगे और दोनों देश अपने मतभेदों को सुलझाने में सक्षम हैं। स्कॉट बेसेंट ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ का भी बचाव किया और कहा कि 'वे हमें भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, उनके सबसे बड़े ग्राहक हम हैं, लेकिन हम उन्हें बहुत कम सामान बेचते हैं। अब तक यह पूरी तरह से एकतरफा रिश्ता रहा है, और यह कई दशकों से चला आ रहा है। इसकी वजह यह है कि भारत ने अब तक हमसे इतने ऊंचे टैरिफ वसूले हैं, किसी भी देश से ज्यादा कि हमारे व्यवसाय भारत में सामान नहीं बेच पा रहे हैं। यह पूरी तरह से एकतरफा रहा है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें