फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका 2020 में यूक्रेन को देगा 30 करोड़ डॉलर की सहायता, ट्रंप ने विधेयक पर किए हस्ताक्षर

Wed, 25 Dec 2019 02:40 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
विज्ञापन
ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाषण देते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में वित्त वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय रक्षा नीति विधेयक ने यक्रेन को 30 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता करने की मंजूरी दे दी है। कीव स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


दूतावास ने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम से यूक्रेन को अमेरिकी सुरक्षा सहयोग मजबूत होगा और यूक्रेन के लिए मजबूत द्विदलीय समर्थन सुनिश्चित करता है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस में पारित होने के बाद इस विधेयक पर पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में यूक्रेन का सामरिक साझेदार है, जो अप्रैल 2014 में पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष शुरू होने के बाद से उसे सबसे ज्यादा सहयोग प्रदान कर रहा है। 
विज्ञापन


 वहीं अमेरिकी सीनेट के प्रमुख नेता मिच मैककोनेल ने सोमवार को कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग की सुनवाई में गवाहों को बुलाने से इनकार नहीं कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें नए साक्ष्यों की भी अभी जरूरत नहीं है।

बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन समेत अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वियों की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन से गैरकानूनी तौर पर मदद मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें