फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-सिगरेट पर आंशिक प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका, भारत पहले ही लगा चुका है पूर्ण प्रतिबंध

Sat, 04 Jan 2020 02:31 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारत के बाद अब अमेरिका भी अपने यहां ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने की राह पर आगे बढ़ रहा है। युवाओं में ई सिगरेट की लत की बढ़ती समस्या से निपटने के प्रयासों के तहत अमेरिका ने घोषणा की है कि वह देश में अधिकतर ई-सिगरेट पर जल्द ही प्रतिबंध लगाएगा। सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले साल सितंबर में किए गए वादे के अनुसार ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा नहीं की। 

विज्ञापन


खाद्य एवं मादक पदार्थ प्रशासन ने कहा कि ‘तंबाकू या पुदीने’ के अलावा अन्य फ्लेवर वाली ई सिगरेट तब तक अवैध होंगी जब तक उन्हें सरकार से विशेष अनुमति नहीं मिलती। सरका ने कहा कि जो कंपनियां 30 दिन में इस प्रकार की ई सिगरेट बनाने और बेचने पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगी, उन्हें दंडित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने कहा कि अमेरिका में युवाओं में जिस तेजी से ई सिगरेट के इस्तेमाल का चलन बढ़ा है, ऐसा पहले नहीं देखा गया। उन्होंने इसकी तुलना महामारी से की। इस बीच, अमेरिका के फीनिक्स स्थित यू हॉल इंटरनेशनल कंपनी ने घोषणा की है कि वह एक फरवरी से ई सिगरेट का इस्तेमाल करने वालों समेत उन लोगों का साक्षात्कार नहीं लेगी या उन्हें नौकरी नहीं देगी जो निकोटीन का सेवन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें