फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: अमेरिका 92 देशों को दान करेगा फाइजर के 50 करोड़ से अधिक टीके, जी-7 में बाइडन करेंगे एलान

Thu, 10 Jun 2021 03:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, वॉशिंगटन

सार


व्हाइट हाउस ने ब्रिटेन में जी-7 शिखर सम्मेलन में बाइडन की घोषणा से पहले कहा कि यह किसी भी एक देश द्वारा टीकों की सबसे बड़ी खरीद और दान है और दुनियाभर में लोगों की कोविड-19 से रक्षा करने में मदद करने की अमेरिकी लोगों की प्रतिबद्धता है।
 
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की गुरुवार को यह एलान करने की योजना है कि अमेरिका फाइजर के 50 करोड़ खुराक खरीदेगा और 92 कम तथा मध्यम आय वर्ग वाले देशों और अफ्रीकी संघ को दान देगा। इस ऐतिहासिक कदम से दुनियाभर में इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने ब्रिटेन में जी-7 शिखर सम्मेलन में बाइडन की घोषणा से पहले कहा कि यह किसी भी एक देश द्वारा टीकों की सबसे बड़ी खरीद और दान है और दुनियाभर में लोगों की कोविड-19 से रक्षा करने में मदद करने की अमेरिकी लोगों की प्रतिबद्धता है।

बाइडन यूरोप की अपनी पहली विदेश यात्रा पर ब्रिटेन पहुंच गए हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों से भी सुरक्षित और प्रभावित टीकों की वैश्विक आपूर्ति में योगदान देने का आह्वान करेंगे। आज के दान का उद्देश्य लोगों की जान बचाना और इस महामारी को खत्म करना है।
विज्ञापन


अगस्त से शुरू होगी वैक्सीन की आपूर्ति
टीकों की आपूर्ति अगस्त 2021 में शुरू होगी। इस साल के अंत तक कुल 20 करोड़ टीकों की आपूर्ति की जाएगी और बाकी के 30 करोड़ टीके 2022 के पहले छह महीनों में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका कोवैक्स के जरिए भी इन टीकों को कम तथा मध्यम आय वर्ग वाले देशों को आवंटित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें