फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको सीमा पर 175 मील लंबी दीवार बनाएगा अमेरिका, पेंटागन ने दिए 26000 करोड़

Wed, 04 Sep 2019 11:53 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Mexico US Border - फोटो : Social media
विज्ञापन

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मैक्सिको के साथ लगती सीमा पर 175 मील लंबी दीवार बनाने के लिए सैन्य निर्माण परियोजनाओं से 26000 करोड़ की निधि का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पेंटागन के अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि इससे कौन-सी 127 परियोजनाएं प्रभावित होंगी लेकिन कहा कि बृहस्पतिवार तक जानकारियां मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि आधा पैसा अमेरिका में सैन्य परियोजनाओं से आएगा और बाकी का अन्य देशों में चलने वाली परियोजनाओं से आएगा।

पेंटागन कम्प्ट्रोलर एलेन मैक्कस्कर ने बताया कि इस निधि का इस्तेमाल 11 सीमा परियोजनाओं के निर्माण में किया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीवार बनाने के लिए सैन्य निर्माण और अन्य संघीय निधियों का इस्तेमाल करने के लिए नेशनल इमर्जेन्सी की घोषणा की है।
विज्ञापन


2016 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाना ट्रंप में केंद्रीय अभियान में से एक था। साथ ही उन्होंने वादा किया था कि इसके निर्माण पर आने वाला खर्च हम मैक्सिको से लेंगे इसके लिए अमेरिकी करदाताओं के पैसे का कोई उपयोग नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें