मध्य अमेरिका में मिसौरी क्षेत्र में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, कारें पलट गईं और बिजली के खंभे टूट गए। मिसौरी स्टेट हाईवे पैट्रोल के अनुसार, मामूली चोटें आई हैं।
अमेरिका के दक्षिण और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में भीषण तूफान-बवंडर आए हैं। बवंडर में छह लोगों की मौत हो गई और बिजली के तार व पेड़ गिर गए। इसके अलावा कई घरों की छतों के उड़ जाने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अर्कांसस, इलिनोइस, इंडियाना, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में दर्जनों बवंडर और भयंकर तूफान आए। पूर्वानुमान लगाने वालों ने बताया कि गर्मी के साथ अस्थिर वातावरण, तेज हवा के झोंके मौसम बिगाड़ेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व मिसौरी में एक मौत हुई, जबकि इंडियानापोलिस के एक उपनगर में एक गोदाम का हिस्सा ढह गया, जिससे एक व्यक्ति अंदर फंस गया। उत्तर-पूर्व अर्कांसस में एक दुर्लभ बवंडर आपातकाल जारी किया गया, क्योंकि मलबा हवा में हजारों फीट ऊपर उड़ गया। आने वाले दिनों में दक्षिण और मध्य-पश्चिम में घातक बाढ़ का खतरा भी जताया गया है। अगले चार दिनों में एक फुट से अधिक बारिश की आशंका है।
7.6 किमी ऊंचाई तक मलबा
मौसम सेवा की एक मौसम विज्ञानी चेली अमीन ने कहा, बुधवार शाम को अर्कांसस के बेलीथविले के आसपास बवंडर आया, जिसमें कम से कम 25,000 फीट (7.6 किलोमीटर) की ऊंचाई तक मलबा फैल गया। बृहस्पतिवार सुबह सूर्योदय के समय कई क्षेत्रों में बहुत भयानक हालात देखने को मिले। कई जगह हालात गंभीर हैं।
विज्ञापन
लाखों घरों में अंधकार
मध्य अमेरिका में मिसौरी क्षेत्र में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, कारें पलट गईं और बिजली के खंभे टूट गए। मिसौरी स्टेट हाईवे पैट्रोल के अनुसार, मामूली चोटें आई हैं। नेवादा शहर और उसके आसपास खंभों, पेड़ों की शाखाएओं और साइनबोर्ड को बवंडर लेकर उड़ गया। उत्तर-पूर्वी ओक्लाहोमा के ओवासो में एक और बवंडर आया। इससे लाखों घरों में अंधेरा छा गया है।