सीनेटर निकिल सावल ने ट्वीट कर लिखा कि दीवाली को आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता देने के लिए सीनेट ने सर्वसम्मति से मतदान किया। प्रकाश और जुड़ाव के इस त्योहार को मनाने वाले सभी पेंसिल्वेनियावासियों की तरफ से धन्यवाद।
भारत में जब दिवाली होती है तो पूरी दुनिया इस त्योहार को मनाती है। पिछले साल तो राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी खूब धूमधाम से दिवाली मनाई थी। वहीं अब इसकी लोकप्रियता को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका पेंसिल्वेनिया ने हिंदू त्योहार दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। सीनेटर निकिल सावल ने इसकी जानकारी बुधवार को ट्वीट करके दी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दीवाली को आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता देने के लिए सीनेट ने सर्वसम्मति से मतदान किया। प्रकाश और जुड़ाव के इस त्योहार को मनाने वाले सभी पेंसिल्वेनियावासियों की तरफ से धन्यवाद, साथ ही कहा कि इस बिल को पेश करने में आपके साथ शामिल होने के अवसर के लिए धन्यवाद रोथमैन। साथ ही सीनेटर निकिल सावल ने कहा कि यह त्योहार आधिकारिक मान्यता का हकदार है, और मैं इसे पास करने के लिए सीनेटर रोथमैन के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के सीनेटर ग्रेग रोथमैन और सीनेटर निकिल सावल ने इस साल फरवरी में पेन्सिलवेनिया में दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश बनाने के लिए एक कानून पेश किया था। रिपोर्ट में बताया कि लगभग 200,000 दक्षिण एशियाई निवासी पेंसिल्वेनिया में रहते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में दीवाली मनाते हैं और उनकी सभाओं में भाग लेते हैं।
सीनेटर रोथमैन ने कहा कि 34वें सेनेटोरियल डिस्ट्रिक्ट के कई निवासियों सहित हजारों पेंसिल्वेनियावासी हर साल दिवाली मनाते हैं। वहीं सावल ने कहा कि हर साल, दीवाली का प्रकाश और जुड़ाव का त्योहार हमारे राष्ट्रमंडल के मंदिरों, पूजा घरों और सामुदायिक केंद्रों में मनाया जाता है।
आगे सीनेटर रोथमैन ने ट्वीट कर लिखा कि पेन्सिलवेनिया में दिवाली को मान्यता देने का मेरा कानून पीए सीनेट ने अभी-अभी 50-0 से पारित किया है। आज का वोट हमारे राष्ट्रमंडल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को कायम रखता है और उसका जश्न मनाता है। धन्यवाद, सीनेटर सावल