फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने चीन पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप, दायर किया मुकदमा

Wed, 22 Apr 2020 12:03 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
America-China
विज्ञापन

कोरोना सक्रमण पर कार्रवाई तथा दुनिया को इससे आगाह करने में देरी के करने की वजह से अमेरिका ने चीन के खिलाफ अपने ही एक राज्य की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है। अमेरिका का यह भी आरोप है कि चीन ने कोरोना वायरस के खतरनाक होने की जानकारी देने में देरी।

विज्ञापन


साथ ही मुखबिरों को गिरफ्तार करके सूचनाओं का दमन करने का कुत्सित प्रयास किया। चीन की इसी हरकत की वजह से दुनिया को वैश्विक मंदी और महामारी का सामना करना पड़ रहा है।

यह मुकदमा अमेरिकी राज्य मिसौरी की एक अदालत में दर्ज किया गया है। यहां के अटॉर्नी जनरल एरिक स्कमिट ने चीन की सरकार, सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी और कई संबंधित अधिकारियों तथा संस्थानों को इस मुकदमे में पार्टी बनाया है।
विज्ञापन


चीन पर आरोप लगाया गया है कि उसने कोरोना संक्रमण के बारे में लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचने दी, जिसकी वजह से यह संक्रमण फैलते हुए महामारी बन गया। इतना ही नहीं, मेडिकल शोध की जानकारियों को नष्ट किया और लाखों लोगों को वायरस का शिकार होने दिया। साथ ही इससे बचने के लिए आवश्यक पीपीई किट की भी जमाखोरी की।

एरिक का कहना है कि कोविड-19 से पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचा है और लाखों लोग संक्रमित हुए हैं। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया और कई छोटे-छोटे व्यापार बंद हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें