फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : भारत, बांग्लादेश और यूएई के दौरे पर रहेंगे जॉन कैरी

Fri, 02 Apr 2021 02:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

  • अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत, जलवायु परिवर्तन मामलों से जुड़े मुद्दों पर करेंगे विचार विमर्श
विज्ञापन
US climate envoy John Kerry - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन मामलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन कैरी इस संकट पर चर्चा के लिए एक से नौ अप्रैल के बीच भारत, बांग्लादेश और यूएई की यात्रा पर रहेंगे।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि 22-23 अप्रैल के बीच जलवायु परिवर्तन पर जो बाइडन द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन और वर्ष के अंत में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले कैरी इस मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे।

कैरी ने ट्वीट किया, जलवायु संकट से निपटने के लिए अमीरात, भारत और बांग्लादेश में दोस्तों के साथ सार्थक चर्चा को लेकर उत्साहित हूं। बता दें कि बाइडन ने पीएम मोदी समेत विश्व के 40 नेताओं को जलवायु परिवर्तन से निपटने को लेकर वार्ता के मकसद से शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


इसके बाद नवंबर में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी-26) भी आयोजित होगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन और सीओपी26 का मुख्य लक्ष्य वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के प्रयासों को गति देना है।

इस सम्मेलन में भी पीएम मोदी के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू आदि भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें