ट्रंप के बयान से मचा था विवाद
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला का संचालन करेगा जब तक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं होता। सैन्य अभियान का मकसद तानाशाह मादुरो को न्याय के कटघरे में लाना था। हम वेनेजुएला में शांति, न्याय और स्वतंत्रता चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका बूट्स ऑन द ग्राउंड से डरता नहीं है।
मादुरो और पत्नी की गिरफ्तारी
इस पूरे घटनाक्रम के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कराकास में एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, दोनों पर न्यूयॉर्क की एक अदालत में ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोप तय किए गए हैं और उन पर मुकदमा चलेगा।