फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में फिर गोलीबारी! नॉर्थ कैरोलिना में एक पार्टी के दौरान चली गोलियां, 2 की मौत और कई अन्य घायल

Sun, 26 Oct 2025 07:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पुलिस ने बताया कि पार्टी में कई लोगों ने गोलियां चलाईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को रात करीब 1.15 बजे तेज संगीत की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वाले मौके पर पहुंचे भी नहीं थे कि पुलिस को घटनास्थल पर गोलीबारी की सूचना मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार तड़के अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में एक 16 साल का किशोर शामिल है। रोबेसन काउंटी शेरिफ बर्निस विल्किंस के कार्यालय की तरफ से बताया गया कि घटना दक्षिण पूर्वी नॉर्थ कैरोलिना के मैक्सटन शहर में हुई, जब शहर के बाहर एक ग्रामीण इलाके में एक घर में हुई पार्टी में हुई गोलीबारी में 13 लोगों को गोली लगी। 
विज्ञापन


पार्टी में 300 से ज्यादा लोग थे शामिल
विल्किंस ने बताया कि गोलीबारी दो ग्रुप के बीच हुई जो पार्टी में शामिल थे। इस पार्टी में 300 से ज्यादा लोग आए थे, जिनकी उम्र 16 साल से लेकर लगभग 50 साल तक थी। पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि पार्टी में दो गुटों में झगड़ा हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। 

ये भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में तीन आतंकियों को किया ढेर
विज्ञापन


पुलिस को गोलीबारी से पहले ही मिली थी शिकायत
पुलिस ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान 49 साल के जेसी लॉकलीयर जूनियर के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि पार्टी में कई लोगों ने गोलियां चलाईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को रात करीब 1.15 बजे तेज संगीत की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वाले मौके पर पहुंचे भी नहीं थे कि पुलिस को घटनास्थल पर गोलीबारी की सूचना मिली। गोलीबारी के बाद 150 से ज्यादा लोग मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


अमेरिका का गन कल्चर (बंदूक संस्कृति) अब उसके गले की हड्डी बन गया है और वहां आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन हिंसक घटनाओं के बाद अमेरिका में गन कल्चर के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं, लेकिन वहां की मजबूत हथियार लॉबी के चलते अमेरिका सरकार इसके खिलाफ कठोर कानून नहीं बना पा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें