फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला भेजा प्रतिनिधिमंडल, टूटे रिश्तों पर मरहम लगाने की कोशिश

Sat, 10 Jan 2026 12:35 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US sends delegation to Venezuela: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला की ओर पहला कूटनीतिक कदम बढ़ाया है। ट्रंप प्रशासन का प्रतिनिधिमंडल कराकास पहुंचा है, जो अमेरिकी दूतावास को फिर से खोलने की संभावनाएं तलाश रहा है। 

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला में लंबे समय से जमे कूटनीतिक गतिरोध के बीच अमेरिका ने बड़ा संकेत दिया है। पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहली बार अमेरिका ने वेनेजुएला की ओर आधिकारिक पहल करते हुए अपना प्रतिनिधिमंडल वहां भेजा है। इसे दोनों देशों के बीच टूट चुके रिश्तों को दोबारा जोड़ने की दिशा में अहम शुरुआत माना जा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन का एक छोटा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वेनेजुएला पहुंचा। इस दल में अमेरिकी राजनयिक और डिप्लोमैटिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य कराकास में अमेरिकी दूतावास को फिर से खोलने की संभावनाओं का प्रारंभिक आकलन करना है। वर्षों से बंद पड़े दूतावास को लेकर यह पहली आधिकारिक पहल मानी जा रही है।

वेनेजुएला सरकार की पुष्टि और प्रतिक्रिया
वेनेजुएला सरकार ने भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी की पुष्टि की है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की सरकार ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीत शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने यह भी साफ किया कि वह जल्द ही अपना एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजेगी, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trump Meet: वेनेजुएला का तेल कब्जाने के लिए ट्रंप की तैयारी शुरू, व्हाइट हाउस में कंपनियों के साथ की बड़ी बैठक

दूतावास बहाली पर फोकस
अमेरिकी विदेश विभाग के बयान में कहा गया है कि यह दौरा पूरी तरह खोजी और प्रारंभिक प्रकृति का है। इसका मकसद यह समझना है कि कराकास में अमेरिकी दूतावास को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से दोबारा कैसे खोला जा सकता है। दूतावास की बहाली को दोनों देशों के बीच सामान्य रिश्तों की ओर पहला ठोस कदम माना जा रहा है।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बदला परिदृश्य
विशेषज्ञों के अनुसार, निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। अमेरिका पहले ही साफ कर चुका है कि वह वेनेजुएला की नई सत्ता व्यवस्था पर करीबी नजर रखेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अब इस देश को लेकर ज्यादा सक्रिय रणनीति अपना रहा है।
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि दोनों पक्ष इस बातचीत को आगे बढ़ाते हैं तो वर्षों से चले आ रहे प्रतिबंध, अविश्वास और टकराव के दौर में नरमी आ सकती है। हालांकि, रिश्तों की पूरी बहाली आसान नहीं होगी और इसके लिए कई दौर की बातचीत और भरोसे के कदम जरूरी होंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें