अमेरिका के पांच रिपब्लिकन सीनेटरों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से एक चीनी साइंस फिक्शन बुक ट्रायोलॉजी पर आधारित टीवी सीरीज बनाने की योजना पर विराम लगाने का अनुरोध किया है। सीनेटरों का कहना है कि इन किताबों में लेखक ने चीनी सरकार के उइगर मुसलमानों को लेकर उठाए गए कदमों का बचाव किया है।