अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की तरफ से शटडाउन को खत्म करने की कोशिशें फिलहाल नाकाम होती दिख रही हैं। बुधवार को रिपब्लिकन पार्टी द्वारा पेश किया गया फंडिंग बिल अमेरिकी सीनेट में पास नहीं हो सका। यह लगातार दूसरा मौका है जब सरकार को फिर से चालू करने के लिए लाया गया बिल सीनेट में खारिज हुआ।
रिपब्लिकन का प्रस्ताव बुधवार को 55-45 वोटों से हार गया, जबकि इसे पास होने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी। इससे पहले मंगलवार को भी डेमोक्रेट्स द्वारा पेश शॉर्ट-टर्म गवर्नमेंट फंडिंग बिल को सीनेट ने खारिज कर दिया था।
डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच टकराव
बुधवार के वोटिंग पैटर्न में भी वही तस्वीर सामने आई। ज्यादातर डेमोक्रेट्स अब भी अपने स्टैंड पर कायम हैं और वे चाहते हैं कि कांग्रेस स्वास्थ्य सेवा लाभों के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाए। वहीं रिपब्लिकन इस पर सहमत नहीं दिखे। डेमोक्रेट्स का प्रस्ताव भी मंगलवार को 47-53 वोटों से खारिज हो गया था। इस दौरान सभी डेमोक्रेट्स ने बिल के पक्ष में और सभी रिपब्लिकन ने बिल के खिलाफ वोट किया।
ये भी पढ़ें:- Germany: जर्मनी की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, कई जगहों पर देखें गए संदिग्ध ड्रोन; मामले में आपराधिक जांच शुरू
रिपब्लिकन और डेमोक्रेट आगे बढ़ने का रास्ता तलाश रहे
अमेरिकी राजनीति में यह 2018 के बाद पहला शटडाउन है। किसी भी समझौते तक पहुंचने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों के बीच विस्तृत बातचीत जरूरी होगी। इसके अलावा हाउस रिपब्लिकन लीडरशिप और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सहमति भी बेहद अहम होगी।
ये भी पढ़ें:- Pakistan Army: फिर बेनकाब हुई पाकिस्तानी फौज, PoJK के प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से बरसाईं गोलियां, छह की मौत
क्या कहा राउंड्स सीनेट ने?
मामले में जब चर्चा तेज हुई तब दक्षिण डकोटा के रिपब्लिकन सीनेटर माइक राउंड्स सीनेट में एक बड़ी सभा से सख्त शब्दों में कहा कि बहुत से लोग वास्तव में आगे बढ़ने का रास्ता खोजना चाहेंगे, लेकिन इसके लिए सबसे पहले प्रशासन को फिर से शटडाउन खोलना होगा। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रस्ताव 45 दिनों का है और फिर हम उन मुद्दों पर काम करना शुरू करेंगे जो हमें विभाजित करते हैं।
राउंड्स ने यह भी कहा कि एसीए टैक्स क्रेडिट से निपटने का सबसे उचित तरीका उन्हें एक साल के लिए बढ़ाना है, लेकिन साथ ही अगले दो वर्षों में इसे महामारी से पहले की स्थिति में वापस लाने के लिए एक समझौते के साथ। राउंड्स ने आगे कहा कि कोई भी समझौता अभी कुछ समय तक नहीं होने वाला है। जॉर्जिया के डेमोक्रेट राफेल वार्नॉक ने भी कहा कि मुझे खुशी है कि हम बात कर रहे हैं।