फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग : अमेरिका में चीन विरोधी बिल पास, ब्रिटेन ने दी पहली राजनीतिक शरण

Fri, 03 Jul 2020 11:25 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी संसद - फोटो : iStock
विज्ञापन

हांगकांग की आजादी छीनने के लिए चीन द्वारा इस अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका में प्रतिनिधि सभा के बाद सीनेट ने हांगकांग नीति को लेकर चीन पर सख्त प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दे दी है। जबकि ब्रिटेन ने हांगकांग स्थित अपने दूतावास के एक पूर्व कर्मी को पहली बार राजनीतिक शरण देकर चीन को झटका दिया है।

विज्ञापन


ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास में व्यापार व निवेश अधिकारी रहे 29 वर्षीय साइमन चेंग को पिछले साल चीन में हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया गया था। चेंग ने कहा कि जब उन्हें राहत दी गई तब वे इस बात पर चिंतित हैं कि उनके परिवार को बंधक बनाया जा सकता है। उन्होंने इसे पहली सफल राजनीतिक शरण बताया। चीन ने फिलहाल इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन ब्रिटिश सरकार के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि चेंग को अपराधी बताया। उधर, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हांगकांग नीति को लेकर चीन के विरुद्ध नए प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी। बैठक में सर्वसम्मति से पास प्रतिबंधों में चीनी अधिकारियों के साथ व्यापार करने वाले बैंकों को दंडित करने का प्रावधान है। अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) के एक दिन बाद सीनेट में बिल को मिली अंतिम मंजूरी के बाद इसे अब राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कानून बना तो चीन भी उठाएगा जवाबी कदम 

(बीजिंग) हांगकांग को लेकर ब्रिटेन और अमेरिका में हुई कार्रवाई पर चीन ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। हालांकि ब्रिटिश दूतावास के पूर्व कर्मी पर सीधी टिप्पणी करने के बजाय चीन ने साइमन चेंग को अपराधी बताया लेकिन अमेरिकी सीनेट में पारित विधेयक को लेकर कहा कि अमेरिका वैश्विक कानून का पालन करे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, कोई भी विदेशी ताकत चीन को दबाव से हिला नहीं सकती। उन्होंने हांगकांग के मामलों में हस्तक्षेप करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर न करने का अनुरोध भी किया और कहा कि यदि यह कानून बनता है तो चीन भी जवाबी कदम उठाएगा।

लोकतंत्र समर्थक नेता ने छोड़ा हांगकांग
(हांगकांग) चीन के सुरक्षा कानून पारित करने के बाद हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता और पूर्व विधायक नाथन लॉ ने मातृभूमि छोड़ दी है। नाथन लॉ ने अपने फेसबुक पेज पर इसका एलान किया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि वे कहां जा रहे हैं अथवा क्या वे बाद में हांगकांग लौटकर आएंगे। उन्हें 2016 में सांसद चुना गया था लेकिन हांगकांग की अदालत ने उन्हें पद से अयोग्य घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें