फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia: अमेरिका का दावा- जंग में ईरान की 80% वायु रक्षा प्रणाली खत्म, US के इस्तेमाल हुए सिर्फ 10% हथियार

Wed, 08 Apr 2026 05:59 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वर्जीनिया।

सार

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान की सेना को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया और उसे कई वर्षों तक युद्ध में अप्रभावी बना दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेगसेथ ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के साथ युद्ध विराम पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस क्षण को संभव बनाया। ईरान ने युद्ध विराम के लिए गुहार लगाई थी। हम सब यह जानते हैं। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी जंग के मैदान में एक ऐतिहासिक और जबरदस्त जीत है। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया है और उसे आगे आने वाले कई वर्षों तक युद्ध में अप्रभावी बना दिया है। 
विज्ञापन


'कुल युद्ध क्षमता का 10 फीसदी से भी कम इस्तेमाल किया'
उन्होंने कहा, ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका और इस्राइल ने अपने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। हेगसेथ ने कहा, 40 दिनों से भी कम समय में हमारी एक लड़ाकू कमान सेंटकॉम (अमेरिकी सेना की मध्य कमान) ने अमेरिका की कुल युद्ध क्षमता के 10 फीसदी से भी कम का उपयोग करते हुए दुनिया के सबसे बड़ी सेनाओं में से एक को ध्वस्त कर दिया। दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवाद प्रायोजक देश खुद की या अपने लोगों या अपने क्षेत्र की रक्षा करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुआ। हमने अपनी ताकत का मात्र एक अंश ही इस्तेमाल किया और ईरान को एक विनाशकारी सैन्य पराजय का सामना करना पड़ा। 

ये भी पढ़ें: युद्ध विराम बेअसर?: ईरान के लावन द्वीप में तेल रिफाइनरी पर हमला; तेहरान ने भी कुवैत में किए ड्रोन अटैक
विज्ञापन


'ईरान के पास अब कोई वायु रक्षा प्रणाली नहीं'
उन्होंने कहा, तेहरान के खिलाफ अमेरिकी-इस्राइली संयुक्त अभियान ने प्लान के मुताबिक तय समय पर हर एक उद्देश्य को हासिल कर लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में है। ईरान के पास अब कोई वायु रक्षा प्रणाली नहीं है। उनका मिसाइल कार्यक्रम व्यावहारिक रूप से नष्ट हो चुका है।  

किसी अन्य राष्ट्रपति ने नहीं दिखाया ट्रंप जैसा साहस: हेगसेथ
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, ईरान 47 वर्षों से अमेरिका स्वतंत्र दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है। अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाता रहा है। हमारे लोगों को निशाना बनाता रहा है। अमेरीकियों की हत्या करता रहा है और झूठ व ब्लैकमेल के जरिये परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश करता रहा है। अब ऐसा नहीं होगा। हमारे शासनकाल में ऐसा नहीं होगा। अन्य राष्ट्रपति ने समय बर्बाद किया और समस्या को टालते रहे। 

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने इतिहास रच दिया। कासिम सुलेमानी को मार गिराने वाले हमले से लेकर ओबामा-ईरान के विनाशकारी समझौते को रद्द करने तक, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर में ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करने वाले सटीक अभियान से लेकर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में मिली निर्णायक सैन्य जीत तक। किसी अन्य राष्ट्रपति ने इतना साहस नहीं दिखाया है। हेगसेथ ने कहा कि अगर ईरान संवर्धित यूरेनियम नहीं सौंपता है तो अमेरिका दोबारा हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, ईरान स्वेच्छा से हमें यह दे देगा, वरना अमेरिका पिछले साल गर्मियों में इस्राइल साथ किए गए हमलों की तरह ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है। हम इस अवसर को सुरक्षित रखते हैं। 
विज्ञापन




ईरान की 80 फीसदी वायु रक्षा  प्रणाली नष्ट: जनरल डैन केन
रक्षा मंत्री हेगसेथ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वाइंटर चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने कहा कि देश की सेनाओं ने ईरान में 13 हजार से अधिक ठिकानों पर हमले किए। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की 80 फीसदी वायु रक्षा प्रणालियों, 90 फीसदी से अधिक पारंपरिक बेड़े और 90 फीसदी हथियार कारखानों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, ईरान को किसी भी बड़े युद्धपोत का पुनर्निर्माण करने में वर्षों लगेंगे। 
 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें