फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा का नया ठिकाना बन गया है ईरान : अमेरिका

Thu, 14 Jan 2021 02:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि ईरान आतंकवादी संगठन अलकायदा से संबंध रखता है। हालांकि पोम्पियो ने इस संबंध में कोई सुबूत नहीं रखे वहीं, ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने इसका खंडन किया है। पोम्पियो ने खुलकर आरोप लगाया कि आतंकी संगठन अलकायदा ने ईरान में अपना नया ठिकाना स्थापित किया है और वहां अपनी पैठ मजबूत कर ली है।

विज्ञापन


माइक पोम्पियो ने दावा किया कि आतंकी संगठन ईरान के अंदर तक घुस गया है जिससे अमेरिका के लिए उसके सदस्यों को निशाना बनाना कठिन हो गया है। उन्होंने अपना दावा न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट पर किया, जिसमें कहा गया था कि अलकायदा का शीर्ष नेता अबु मोहम्मद अल-मसरी ईरान में इस्राइली ऑपरेशन के दौरान अगस्त 2020 में मारा जा चुका है।


ईरान ने बाद में इस रिपोर्ट का खंडन किया था। पोम्पियो ने कहा, ईरान में अल-मसरी की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि आज हम यहां खड़े हैं। अलकायदा के पास इस्लामी गणराज्य ईरान में नया अड्डा है। उन्होंने बिना किसी पुख्ता सुबूत के पेश अपने दावे में कहा कि मैं कहूंगा ईरान अलकायदा के लिए प्रमुख भौगोलिक केंद्र के रूप में एक नया अफगानिस्तान है। अफगानिस्तान में अल कायदा के सदस्य पहाड़ों में छिपते थे लेकिन ईरान में उसे प्रशासन की पनाह मिली हुई है।
विज्ञापन


ईरान शिया बहुल और अलकायदा सुन्नी : जरीफ
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने पोम्पियो के दावों को काल्पनिक डिक्लासिफिकेशन और युद्ध को भड़काने वाला झूठ करार दिया। ईरान एक शिया बहुल देश है और ईरान को अल कायदा जैसे आतंकी संगठन के वैचारिक रूप से विरोधी माना जाता है। अलकायदा इस्लाम के सुन्नी मान्यताओं का पालन करता है और पारंपरिक रूप से ईरान के कट्टर दुश्मन सऊदी अरब द्वारा कथित समर्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें