फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-China: ब्लिंकन और जिनपिंग की मुलाकात, अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता भूलकर संबंध बेहतर और मजबूत बनाने की कवायद

Fri, 26 Apr 2024 04:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के लोगों की इच्छा है कि अमेरिका और चीन बातचीत को मजबूत करें, दूरियों को कम करने की कोशिश करें और सहयोग को आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
एंटनी ब्लिंकन ने की शी जिनपिंग से मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और भू-राजनीतिक मतभेदों के बावजूद तनावपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है। यह बैठक ब्लिंकन की बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री के साथ पांच घंटे की बैठक के बाद हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन के सुरक्षा मंत्री वैंग शियाओहोंग से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "राष्ट्रपति शी ने कहा कि उन्होंने आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और जीत के सहयोग का प्रस्ताव दिया। दोनों को अपने इतिहास से सबक लेकर भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए।" 

अमेरिका-चीन को प्रतिद्वंद्वी के बजाय भागीदार बनना चाहिए: मंत्रालय
मंत्रालय ने आगे कहा, "यह दोनों देशों के लोगों की इच्छा है कि अमेरिका और चीन बातचीत को मजबूत करें, दूरियों को कम करने की कोशिश करें और सहयोग को आगे बढ़ाए। चीन एक समृद्ध और संपन्न अमेरिका को देखकर खुश है। उम्मीद है कि अमेरिका भी चीन के विकास को सकारात्मक दृष्टि से देख सकता है।" उन्होंने कहा, "पिछले 45 वर्षों से अमेरिका-चीन का संबंध हवा और बारिश के जैसा है। चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी के बजाय एक-दूसरे का भागीदार बनना चाहिए। एक दूसरे को दुख पहुंचाने के बजाय तरक्की में एक-दूसरी की मदद करनी चाहिए।"
विज्ञापन


ब्लिंकन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "आज वैंग यी के साथ। आज हमने मादक तत्वों के रोकथान के साथ मतभेद के क्षेत्रों में भी चर्चा की, जहां हम दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रगति कर सकते हैं।" 

इससे पहले ब्लिंकन ने कहा था कि वह उन मुद्दों पर बात करने के लिए चीन में थे, जो अमेरिकी नागरिकों के लिए मायने रखता है, इसमें कर्बिंग फेंटानिल तस्करी भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए चल रहे काम पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें