फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री: पाकिस्तान में आतंक का शिकार पत्रकार डेनियल पर्ल के साथ होगा न्याय

Sun, 04 Apr 2021 05:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • एंटनी ब्लिंकेन ने पर्ल के परिवार और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की 
  • न्याय दिलाने के लिए अमेरिकी सरकार की प्रतिबद्धता जताई
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में 2002 को अपहरण के बाद क्रूर हत्या के शिकार अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने एक बार फिर पाक सरकार के लचर रवैये पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने की पत्रकार डेनियल पर्ल के परिजनों से बातचीत
एंटनी ब्लिंकेन ने पर्ल के परिवार और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की और न्याय दिलाने के लिए अमेरिकी सरकार की प्रतिबद्धता जताई। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि ब्लिंकेन ने डेनियल पर्ल के परिवार और उनके प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि सरकार पर्ल हत्याकांड में शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा, पर्ल के हत्यारों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

बता दें कि इस हत्याकांड का मुख्य दोषी अहमद उमर सईद शेख पाक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी गेस्ट हाउस में रह रहा है। अदालत ने पिछले हफ्ते ब्रिटिश मूल के अलकायदा आतंकी उमर शेख का दोष साबित न करने पर अभियोजन पक्ष की आलोचना भी की थी। शेख 2002 में पर्ल के सनसनीखेज अपहरण और हत्या मामले में मुख्य आरोपी है और वह 1999 में भारतीय विमान अपहरण कांड से भी जुड़ा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें