फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: ट्रंप के विशेष दूत ने यूक्रेन और यूरोप के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, बोले- सकारात्मक रही बातचीत

Mon, 22 Dec 2025 03:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी।

सार

Ukraine War: व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन और यूरोप के साथ सकारात्मक बातचीत की। विटकॉफ ने कहा कि वार्ता का उद्देश्य हत्याओं को रोकना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और यूक्रेन की स्थिरता व दीर्घकालिक समृद्धि सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ। - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस के एक विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को कहा कि उन्होंने करीब चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए फ्लोरिडा में यूक्रेन और यूरोपीय प्रतिनिधियों के साथ 'उत्पादक और सकारात्मक' बातचीत की।
विज्ञापन


स्टीव विटकॉफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बातचीत यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप के बीच साझा रणनीतिक दृष्टिकोण बनाने के लिए की गई। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता हत्याओं को रोकना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और यूक्रेन की स्थिरता, पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक समृद्धि के लिए परिस्थितियां बनाना है। शांति केवल संघर्ष की समाप्ति नहीं, बल्कि स्थिर भविष्य की नींव भी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिला तुर्किये की चापलूसी का इनाम, नौसेना में शामिल हुआ युद्धपोत पीएनएस खैबर
विज्ञापन


यह वार्ता ट्रंप प्रशासन की शांति पहल का हिस्सा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को समाप्त करने के लिए व्यापक कूटनीतिक प्रयास शुरू किए हैं, लेकिन उनके प्रयास मॉस्को और कीव की मांगों से टकरा रहे हैं। पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन पर अपनी अधिकतम मांगों पर अड़े रहने का संकेत दिया है और रूस की सेनाएं भारी नुकसान झेलने के बावजूद युद्धक्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

विटकॉफ ने कहा कि रूस के साथ भी वार्ता जारी है। क्रेमलिन के एक दूत ने शनिवार को कहा कि फ्लोरिडा में बातचीत 'सकारात्मक रूप से' आगे बढ़ रही है। किरील दिमित्रियेव ने मियामी में पत्रकारों से कहा, चर्चाएं सकारात्मक रूप से चल रही है। ये पहले भी शुरू हुई थीं, आज भी चल रही हैं और कल भी जारी रहेंगी। उन्होंने विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर से मुलाकात की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उस्मान हादी हत्याकांड: बांग्लादेश पुलिस के हाथ अब तक खाली, मुख्य आरोपी की नहीं ठोस जानकारी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को टेलीग्राम पर लिखा कि कूटनीतिक प्रयास 'काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हमारी टीम फ्लोरिडा में अमेरिकी पक्ष के साथ काम कर रही है।' हालांकि, क्रेमलिन ने रविवार को इस बात का खंडन किया कि यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता पर कोई चर्चा हो रही है। जेलेंस्की ने शनिवार को कहा था कि वॉशिंगटन ने त्रिपक्षीय वार्ता का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें