पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बदला लेने की नीयत से भारतीय सीमा में अपने लड़ाकू विमान भेजे थे। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को भारतीय लड़ाकू विमानों ने खदेड़ दिया था।
'गो कोल्ड...गो कोल्ड...' नहीं सुन पाए थे अभिनंदन, पाक ने रोका था रेडियो संदेश
27 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद हुई डॉगफाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन को पाक सेना द्वारा पकड़े जाने को लेकर जानकारी सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन का विमान मिग-21 पाकिस्तानी वायुसीमा में इसलिए प्रवेश कर गया था क्योंकि इस दौरान वायुसेना के इंट्रीग्रेटेड एयर कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम की तरफ से भेजे जा रहे रेडियो संदेश उन तक नहीं पहुंच पाए थे।
जांच में सामने आया कि इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन को अंबाला में स्थित इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर से वापस लौटने के लिए 'गो कोल्ड...गो कोल्ड...' यानी 'लौट आओ...लौट आओ' के कई संदेश भेजे गए। इन संदेशों को पाकिस्तानी सेना ने न सिर्फ सुना बल्कि उसे अभिनंदन तक पहुंचने से भी रोक दिया।
इस कारण विंग कमांडर अभिनंदन पाक वायुसेना के एफ-16 विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर गए। जहां उनका विमान दुर्घटना का शिकार हो गया और वह पाकिस्तानी सेना के द्वारा पकड़े गए।
एंड्रिया थॉम्पसन ने अपने पत्र में लिखा, ‘हमें आपने यह बताया कि ये लड़ाकू विमान राष्ट्रीय रक्षा उद्देश्यों से उड़ाए गए थे। हम विमानों को अमेरिकी सरकार के गैर अधिकृत अड्डों तक लाने को एफ-16 समझौते के तहत चिंताजनक और असंगत मानते हैं।’ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और दूतावास ने इस पत्र पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी की रात पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।
इसके अगले दिन पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायु सीमा में घुसने की नापाक कोशिश की थी, जिसे विंग कमांडर अभिनंदन ने नाकाम कर दिया था। अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस दौरान अभिनंदन का मिग-21 विमान पाकिस्तानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।