फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H-1B visa: अमेरिका एच-1बी वीजा पंजीकरण का आधुनिकीकरण करने को तैयार, पिछले दिनों मिली थी गड़बड़ियां

Sun, 30 Apr 2023 05:26 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने कुछ कंपनियों द्वारा वीजा दुरुपयोग और धोखाधड़ी का पता लगाने के बाद एच-1बी पंजीकरण प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की योजना की घोषणा की है।
विज्ञापन
एच-1बी वीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में हर साल एच-1बी आवेदकों का सफलतापूर्वक चयन करने के लिए बनाई गई कंप्यूटरीकृत प्रणाली का दुरुपयोग किया गया है और धोखाधड़ी के प्रयासों में तेजी से वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने कुछ कंपनियों द्वारा वीजा दुरुपयोग और धोखाधड़ी का पता लगाने के बाद एच-1बी पंजीकरण प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की योजना की घोषणा की है।

इस योजना से कंप्यूटरीकृत ड्राइंग में अपने कुशल विदेशी कर्मचारियों के लिए एच-1बी हासिल करने की संभावनाओं को कृत्रिम रूप से बढ़ाया जा सकेगा। यह एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो उन अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को विशेष व्यवसायों में नियोजित करने की अनुमति देता है, जिन्हें सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत-चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर करती हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा, वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 के लिए एच-1बी कैप सीजन प्रमाओं के आधार पर व्यापक धोखाधड़ी की जांच की गई और गलत याचिकाओं को अस्वीकार और निरस्त कर दिया है। एच-1बी वीजा प्रदान करने वाली यूएससीआईएस एजेंसी ने कहा कि आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए कानून प्रवर्तन संदर्भ शुरू होने की प्रक्रिया में है। पता चला है कि वीजा जीतने की संभावनाओं को कृत्रिम रूप से बढ़ाने के लक्ष्य के साथ एक ही आवेदक को कई बार लॉटरी में प्रवेश करने के लिए कुछ कंपनियां जिम्मेदार हैं। 

बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध
यूएससीआईएस ने कहा कि एच-1बी वीजा कार्यक्रम हमारे देश की आव्रजन प्रणाली और हमारी अर्थव्यवस्था का एक अनिवार्य हिस्सा है। हम कानून को लागू करने व अमेरिकी श्रम बाजार की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम आगामी एच-1बी आधुनिकीकरण पर काम कर रहे हैं, जो वीजा पंजीकरण प्रणाली में दुरुपयोग की आशंका कम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें