फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: चीन की मिसाइल क्षमताओं पर अमेरिका चिंतित, विदेश प्रवक्ता बोले- इसे नियंत्रित करने के लिए सभी को आना होगा आगे

Fri, 02 Jul 2021 08:22 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

अमेरिका को टारगेट कर चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में तेजी से इजाफा कर रहा है। अमेरिका को चुनौती देने के लिए वह लगातार लड़ाकू विमान से लेकर आधुनिक हथियारों को तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन
एडवर्ड प्राइस, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चीन के परमाणु हथियारों के निर्माण पर अमेरिका ने चिंता जताई है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा कि पीआरसी (चीन ) परमाणु शक्ति के मामले में पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ा है। इसका गलत इस्तेमाल शांति के लिए खतरा पैदा कर सकता है। चीन ने हाल ही में सौ से अधिक नए साइलों तैयार कर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। बीजिंग द्वारा 100 से अधिक परमाणु मिसाइल साइलो बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पीआरसी (चीन) का परमाणु शक्ति पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ा है। चीन के परमाणु निर्माण हथियारों पर नियंत्रण करने के लिए प्राइस ने दुनिया के सभी देशों को आगे आने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


100 नए साइलो का निर्माण 
गौरतलब है कि चीनी नौसेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस भी है। आज वह इतना ताकतवर है कि अमेरिका को भी चुनौती दे सकता है। इस बात का अमेरिका को भी भान है। अमेरिका लगातार चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ड्रैगन इन दिनों तेजी से अपनी मिसाइल क्षमता को बढ़ाने में जुटा हुआ है। हाल की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन उत्तर-पश्चिम शहर युमेन के पास एक रेगिस्तान में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 100 से अधिक नए साइलों  को तैयार कर रहा है।  साइलो एक तरह का स्टोरेज कंटेनर होता है, जिसमें लंबी दूरी की मिसाइलों को रखा जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें