फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: व्हाइट हाउस पहुंची नीरा टंडन ने कहा, आप्रवासन पर करेंगी काम, कहा-अभी मोदी की यात्रा में जुटा है प्रशासन

Sun, 28 May 2023 06:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

52 वर्षीय टंडन ने शनिवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसान राइस की व्हाइट हाउस में घरेलू नीति सलाहकार की जगह ली।
विज्ञापन
नीरा टंडन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ नीरा टंडन ने कहा कि वह अप्रवासियों की बेटी के रूप में अपना अनुभव प्रवासी समुदाय के साथ बांटेंगी। उन्होंने कहा, वह व्हाइट हाउस घरेलू नीति सलाहकार के रूप में अपनी नई भूमिका में अप्रवासन के मुद्दे पर काम करेंगी। टंडन ने कहा, व्हाइट हाउस अभी पीएम नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा की तैयारी में जुटा है और भारतवंशी समृद्ध समुदाय दो देशों के लिए एक संपत्ति है।
विज्ञापन


52 वर्षीय टंडन ने शनिवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसान राइस की व्हाइट हाउस में घरेलू नीति सलाहकार की जगह ली। यह व्हाइट हाउस में सबसे शक्तिशाली पदों में से एक है। उन्होंने कहा, मैं घरेलू नीति परिषद सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। 

न्यूयॉर्क सिटी में वजन लंबाई के आधार पर भेदभाव प्रतिबंधित
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने एक कानून पर हस्ताक्षर कर वजन और लंबाई जैसे शारीरिक मापदंडों के आधार पर भेदभाव को प्रतिबंध कर दिया। वजन और लंबाई अब नस्ल, लिंग और धर्म जैसे संरक्षित वर्गों की सूची में शामिल हो गए हैं। मेयर ने कहा, हम सभी रोजगार-आवास तक समान पहुंच के पात्र हैं, भले ही हम कैसे भी दिखते हों। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एडम्स ने कहा कि अध्यादेश सभी न्यूयॉर्क वासियों के लिए समान मौके उपलब्ध कराने में मदद करेगा। यह अधिक समावेशी कार्यस्थल और रहने के लिए अधिक अनुकूल वातावरण बनाएगा और भेदभाव से रक्षा करेगा। कुछ व्यापारिक नेताओं ने परिषद के समक्ष कानून को रखे जाने के दौरान इसका विरोध व्यक्त किया था। 
विज्ञापन


स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेगी सेवा इंटरनेशनल अकादमी
वाशिंगटन। ‘सेवा इंटरनेशनल’ ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने और अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक अकादमी खोलने की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष अरुण कांकणी ने कहा कि आपदा, राहत, स्वयंसेवी व सामुदायिक विकास से जुड़े संगठन लक्ष्य 2027 तक अपनी शाखाओं की संख्या 100 तक पहुंचाना और 250 से अधिक महिलाओं को संगठन में नेतृत्व वाली भूमिका प्रदान करना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें