फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Plane Crash: अमेरिका में फिर विमान हादसा; एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर निजी जेट्स की टक्कर, एक की मौत

Tue, 11 Feb 2025 08:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

स्कॉट्सडेल फायर डिपार्टमेंट के कैप्टन डेव फोलियो ने बताया कि घायलों में से दो को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और एक की हालत स्थिर है। एयरपोर्ट पर रनवे को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विमान हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। यहां एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर निजी जेट्स की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर विमानन विभाग और आउटरीच समन्वयक केली कुएस्टर के मुताबिक, एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट निजी संपत्ति पर पार्क किए गए दूसरे मध्यम आकार के बिजनेस जेट से टकरा गया।

विज्ञापन


लैंडिंग गियर की खराबी की वजह से हादसा
केली कुएस्टर ने बताया कि लैंडिंग के दौरान एक जेट रनवे से उतर गया और पार्क किए गए गल्फस्ट्रीम 200 जेट से टकरा गया। प्रारंभिक जांच में आंशका जताई जा रही है कि आने वाले जेट का लैंडिंग गियर काम नहीं कर रहा होगा। इस वजह से यह टक्कर हुई। जेट ऑस्टिन (टेक्सास) से आया था।

घायलों में से दो को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया
स्कॉट्सडेल फायर डिपार्टमेंट के कैप्टन डेव फोलियो ने बताया कि घायलों में से दो को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और एक की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि वे टक्कर में मारे गए व्यक्ति के शव की शिनाख्त के लिए काम कर रहे हैं। इसमें शामिल सभी लोगों के लिए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। रनवे को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले दो हफ्तों में तीन बड़े विमान हादसे
स्कॉट्सडेल की टक्कर ऐसे समय हुई, जब अमेरिका ने पिछले दो हफ्तों में तीन बड़े विमान हादसे देखे हैं। 29 जनवरी को देश की राजधानी के पास एक वाणिज्यिक जेटलाइनर और एक सेना के हेलीकॉप्टर में टक्कर हुई थी, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। इसके बाद 31 जनवरी को फिलाडेल्फिया में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार छह लोग और जमीन पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, पिछले हफ्ते पश्चिमी अलास्का में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 10 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें