फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बीच ट्रंप को बार-बार आ रही भारतीयों की याद, बोले- मेरा बेटा और बेटी मेरी तरह ही भारत के बारे में बहुत सोचते हैं

Sat, 05 Sep 2020 09:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके परिवार के भारत के प्रति प्रेम का संकेत देते हुए कहा कि उनकी तरह ही उनकी बेटी इवांका, बेटा डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी मित्र किम्बर्ली गिलफॉय भारत के बारे में बहुत सोचते हैं।

विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि ‘मैं भारत को जानता हूं और जिन युवाओं (किम्बर्ली, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और इवांका) का आपने जिक्र किया, उन्हें समझता हूं। वे बहुत अच्छे युवा हैं और मुझे पता है कि मेरी तरह ही भारत के साथ उनका संबंध बहुत अच्छा है।'


राष्ट्रपति से सवाल किया गया था कि 'भारतीय-अमेरिकी समुदाय में काफी लोकप्रिय किम्बर्ली, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और इवांका ट्रंप भारत-अमेरिकी संबंधों के बारे में आपके विचारों के समर्थन में क्या भारतीय-अमेरिकियों के बीच आपकी ओर से प्रचार करेंगे?'
विज्ञापन


ट्रंप ने जवाब में कहा कि 'मैं इन भावनाओं की सराहना करता हूं। वे (किम्बर्ली, ट्रंप जूनियर और इवांका) और मैं भारत के बारे में बहुत सोचते हैं। और मैं आपके प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के बारे में बहुत सोचता हूं।'

वर्ष 2016 में हुए चुनाव में भी ट्रंप के परिवार ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच प्रचार किया था, विशेष रूप से वर्जीनिया, पेंसिल्वेनिया और फ्लोरिडा में, जहां इवांका और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ दूसरे बेटे एरिक और बहू लारा ट्रंप भी साथ थे। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक की थी और हिंदू मंदिरों का दौरा किया था।

ट्रंप के सत्ता में आने के बाद इवांका भारत की यात्रा करने वाली ट्रंप परिवार की पहली सदस्य थीं। उन्होंने 2017 में भारत में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन के लिए एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इवांका, भारत से संबंधित मुद्दों के बारे में अक्सर ट्वीट करती रहती हैं। भारत में स्टार अपील के बाद, इवांका राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार भी हैं।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जो फिर से चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे हैं, उन्होंने भारत की यात्राएं भी की हैं। पिछले दिसंबर में उन्होंने लोंग आइलैंड में भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए एक विशेष पुस्तक-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया था। ट्रंप जूनियर ने पिछले महीने एक ट्वीट में कहा, 'चुनावी राज्यों में एक अहम फायदा ट्रंप के लिए सुरक्षित हो सकता है।' उन्होंने अपनी प्रेमिका किम्बर्ली के साथ, जो ट्रंप 'विजय वित्त समिति' की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, अभियान में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों अक्सर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच महत्व रखने वाले महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में ट्वीट करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें