फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव: टीवी चैनलों के जरिए होगी ट्रंप और बिडेन के बीच होने वाली दूसरी बहस 

Thu, 15 Oct 2020 10:50 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
जोई बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के बीच दूसरी बहस आमने-सामने के बजाय टीवी के माध्यम से होगी। गुरुवार रात को दोनों ही नेता अलग-अलग टीवी चैनलों पर जनता के सवालों का सामना करेंगे। ट्रंप जहां मियामी से एनबीसी चैनल पर होंगे, वहीं बिडेन फिलाडेल्फिया से एबीसी पर नजर आएंगे।

विज्ञापन


ट्रंप के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद आयोजकों ने राष्ट्रपति पद के लिए आमने-सामने होने वाली बहस को ऑनलाइन आयोजित कराने का निर्णय लिया था, जिसके बाद ट्रंप ने इससे इंकार कर दिया था। ट्रंप ने आमने-सामने बहस कराने की मूल योजना का समर्थन किया था।


अंतिम सप्ताह में जैसे-जैसे प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है, दोनों ही उम्मीदवार चुनाव संबंधी अन्य जरूरतों पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसके मद्देनजर, गुरुवार दोपहर को उत्तरी कैरोलिना में ट्रंप ने रैली की। वहीं बिडेन ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए चुनावी चंदा जुटाने के अभियान को गति प्रदान की।
विज्ञापन


साथ ही ट्रंप ऐसे क्षेत्रों में भी मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में पूरा जोर लगा रहे हैं, जहां पहले उन्हें इनके अपने पक्ष में होने का भरोसा था। वह आयोवा जैसे राज्य में मतदाताओं और बड़े उद्योगों का समर्थन प्राप्त करने में जुटे हैं। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को आयोवा के मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिला था लेकिन इस बार बिडेन इस क्षेत्र में उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

कारोबारी हस्तियों को संबोधित करते हुए बुधवार सुबह ट्रंप ने दावा किया था कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए उनका नेतृत्व सबसे बेहतर विकल्प है। दूसरी तरफ, बिडेन ने चुनावी चंदे के लिए विलमिंगटन, डेलावेयर से ऑनलाइन अभियान चलाया और इस दौरान, ट्रंप पर ओबामा द्वारा लाए गए स्वास्थ्य कानून को समाप्त करने के लिए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें