फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिडेन का भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत रखने पर जोर, कहा- सीमा पार से आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

Sun, 16 Aug 2020 04:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडेन - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन भारतीयों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को अपने प्रचार अभियान में कहा कि उनका प्रशासन भारत-अमेरिका संबंधों को लगातार मजबूत करने में उच्च प्राथमिकता देगा। साथ ही उन्होंने आतंकवाद को लेकर भी निशाना साधा।

आतंकवाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में सीमा पार से आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि उनका प्रशासन हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति के लिए समर्थन जारी रखेगा, जिससे चीन सहित कोई भी देश अपने पड़ोसी देश को धमकी नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन


बिडेन ने अपने चुनाव प्रचार में कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध काफी पुराने हैं और मैंने इन्हें नजदीक से देखा है। इस रिश्ते को बनाए रखना मेरे प्रशासन की प्राथमिकता होगी। बता दें भारतीयों अपनी तरफ करने के लिए जो बिडेन ने भारतवंशी कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के पद का उम्मीदवार बनाया है।

जो बिडेन ने एक नीतिगत दस्तावेज भी जारी किया था। इसमें कहा गया था कि बिडेन यह सुनिश्चित करेंगे कि दक्षिण एशियाई अमेरिकियों का उनके प्रशासन में प्रतिनिधित्व हो, जिसके बाद उन्होंने कमला को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित किया।

बिडेन ने कमला हैरिस की मां के बारे में भी कुछ बातें कहीं थी, उन्होंने कहा था कि उनकी मां भारत से आई हैं और अमेरिका में उनका जीवन बेहतर हुआ है। जो बिडेन ने अपने चुनाव प्रचार में भारतीयों और अमेरिकियों के संबंधों मुख्य मुद्दा बनाया है।

इस चुनाव में लगातार नेता अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को एक बुरी औरत तक करार दे दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी निंदा की गई। 

ये चुनाव कोविड 19 महामारी के बीच हो रहे हैं, इस महामारी को लेकर बिडेन लगातार राष्ट्रपति ट्रंप पर हमलावर हैं। वो अपनी हर रैली में ट्रंप प्रशासन पर निशाना साधते हैं कि वह अमेरिका में कोरोना से हो रही मौतों को रोकने में नाकाम साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें