फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस 29 सितंबर को, ट्रंप और बिडेन होंगे आमने-सामने

Tue, 28 Jul 2020 06:24 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald trump and joe biden - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस 29 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। इसका आयोजन ओहियो के क्लीवलैंड में होगा। इससे संबंधित आयोग सीपीडी ने इसकी जानकारी दी। इस पहली बहस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन के सामने होंगे।

विज्ञापन


आयोग ने इस बहस के लिए 29 सितंबर की तिथि निर्धारित करते हुए कहा, सीपीडी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस की सह-मेजबानी केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और क्लीवलैंड क्लीनिक करेंगे। इस बहस को क्लीवलैंड में हेल्थ एजुकेशन कैंपस (एचईसी) में आयोजित किया जाएगा। 


तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेट प्रतिद्वंदी और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन से हो रहा है। सीपीडी ने कहा कि ट्रंप और बिडेन के बीच दूसरी बहस 15 अक्तूबर को मियामी, फ्लोरिडा में एड्रिएन आर्ट सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में होगी। जबकि दोनों के बीच तीसरी बहस का आयोजन 22 अक्तूबर को नेशवील, टैनेसी के बेलमोंट यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। 
विज्ञापन


सात अक्टूबर को उपराष्ट्रपति माइक पेंस और पद के लिए उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी के बीच साल्ट लेक सिटी में स्थित उटाह यूनिवर्सिटी में उपराष्ट्रपति पद के लिए बहस होगी। फिलहाल, बिडेन की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। 

सभी बहस की अवधि 90 मिनट होगी और ये रात 9 बजे से 10.30 बजे तक बिना किसी विज्ञापन के प्रसारित की जाएंगी। इसका लाइव प्रसारण व्हाइट हाउस पूल नेटवर्क द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें