फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: 'हमने बगदादी और सुलेमानी को मार गिराया, ईरान पर...', ट्रंप का बड़ा बयान; टैरिफ को लेकर कही ये बात

Wed, 14 Jan 2026 02:14 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ नीति और सैन्य कार्रवाइयों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कनाडा के उत्पादों की जरूरत नहीं है और कारें अमेरिका में बनेंगी। ट्रंप ने बगदादी-सुलेमानी को ढेर करने और ईरान की परमाणु क्षमता खत्म करने का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ, सैन्य कार्रवाइयों और अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को कनाडा के उत्पादों की जरूरत नहीं है और कारों का निर्माण अब अमेरिका में ही होगा। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी टैरिफ नीति के चलते कनाडा, मेक्सिको और जापान की कंपनियां अमेरिका में निवेश कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अमेरिका की सैन्य कार्रवाइयों की तारीफ भी की। इसमें ट्रंप ने अल-बगदादी और सुलेमानी को मारने वाली बात कही।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि चीनी ऑटोमोबाइल पर टैरिफ लगाने का फैसला सही था और अब हर कोई मानता है कि मैं टैरिफ पर सही था। उन्होंने कहा कि जापान ने अमेरिका में कारें बनाने और बेचने के अधिकार के लिए अरबों डॉलर चुकाए। ट्रंप के अनुसार, टैरिफ से घरेलू उद्योग मजबूत हुए और रोजगार बढ़ा।
 

ये भी पढ़ें- क्या टूट के कगार पर है नेपाल की सबसे पुरानी पार्टी? मार्च चुनाव से पहले नेपाली कांग्रेस में बड़ी बगावत
विज्ञापन



सैन्य कार्रवाइयों पर ट्रंप का दावा
  • ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने आईएस प्रमुख अल-बगदादी के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह सफलतापूर्वक की।
  • उन्होंने ईरान के जनरल सुलेमानी को मार गिराने का भी दावा किया।
  • ट्रंप के मुताबिक, ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट किया गया।
  • उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों से मध्य पूर्व में शांति संभव हुई।
  • ट्रंप ने जोर दिया कि ये सभी फैसले अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी थे।
 

वेनेजुएला के साथ नई साझेदारी
ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर कहा कि उनकी सरकार वहां के लोगों और प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका रोजाना लाखों बैरल तेल आयात कर रहा है, जिसकी कीमत 5 अरब डॉलर से ज्यादा है। ट्रंप ने कहा कि इससे अमेरिका को फायदा होगा और वेनेजुएला भी मजबूत बनेगा। बता दें, एक दिन पहले ही ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर खुद को वेनेजुएला का कार्यलाहक राष्ट्रपति बताया था।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था पर आत्मविश्वास
मिशिगन में दिए गए भाषण में ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार के तहत अमेरिका की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक तेजी आई है। उन्होंने दावा किया कि विकास दर तेज है, निवेश बढ़ रहा है, आय में इजाफा हो रहा है और महंगाई पर काबू पा लिया गया है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका को दुनिया में पहले से कहीं ज्यादा सम्मान मिल रहा है।

अन्य वीडियो-



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें