फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप और डेमोक्रेटिक गवर्नर के बीच ट्रांसजेंडरों को लेकर टकराव, राष्ट्रपति ने संघीय धन रोकने की धमकी दी

Sat, 22 Feb 2025 08:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेन की डेमोक्रेटिक गवर्नर जेनेल मिल्स के बीच खेलों में ट्रांसजेंडर महिलाओं को लेकर टकराव हुआ। ट्रंप ने कहा कि अगर मिल्स उनके कार्यकारी आदेश का पालन नहीं करेंगी, तो उन्हें संघीय धनराशि से वंचित होना पड़ेगा। इसके जवाब में मिल्स ने कहा कि हम मामले को अदालत में उठाएंगे। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक गवर्नर जेनेट मिल्स - फोटो : White House YouTube/Gov JanetMills
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेन की डेमोक्रेटिक गवर्नर जेनेट मिल्स के बीच खेलों में ट्रांसजेंडर महिलाओं को लेकर तीखी बहस हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने मिल्स को धमकी दी कि अगर वे उनके कार्यकारी आदेश का पालन नहीं करेंगी, तो उन्हें संघीय धनराशि से वंचित होना पड़ेगा। जिस पर मिल्स ने जवाब दिया, 'हम मामला अदालत में उठाएंगे।'

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने गवर्नर मिल्स के साथ व्हाइट हाउस में राज्यपालों की द्विदलीय बैठक में भाग लिया। इस दौरान ट्रंप और मिल्स के बीच तनावपूर्ण टकराव हुआ। इस बीच ट्रंप ने मिल्स को संघीय निधि रोकने की धमकी दी। ट्रंप ने मिल्स से पूछा- क्या आप इसका अनुपालन नहीं करेंगी? जवाब देते हुए मिल्स ने कहा कि मैं राज्य और संघीय कानूनों का पालन कर रही हूं। 

ट्रंप ने कहा- मैं आपको अदालत में देखने के लिए उत्सुक हूं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि अगर मिल्स ने आदेश का पालन नहीं किया, तो मेन को संघीय निधि नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, 'आपकी जनता नहीं चाहती कि पुरुष महिलाओं के खेलों में खेलें, इसलिए बेहतर है कि आप इसका पालन करें।' इस पर मिल्स ने कहा, 'हम आपको अदालत में देखेंगे।' इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, 'ठीक है, मैं आपको अदालत में देखूंगा। मैं इसके लिए उत्सुक हूं। यह वास्तव में आसान होगा।'
विज्ञापन


आदेश की अवहेलना करने पर ट्रंप ने मिल्स को फटकार लगाई: व्हाइट हाउस 
इस बीच, व्हाइट हाउस ने ट्रंप और मिल्स के बीच टकराव का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेश की अवहेलना करने के लिए मेन की डेमोक्रेटिक गवर्नर जेनेट मिल्स को फटकार लगाई।'

राज्य राष्ट्रपति की धमकी से डरने वाला नहीं है: मिल्स 
इसके बाद, मिल्स ने शुक्रवार को राज्य से संघीय निधि रोकने की ट्रंप की धमकी के जवाब में एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि राज्य राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए निधि बहाल करने और शैक्षिक अवसरों की रक्षा करने के लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो हम कानून कार्रवाई करेंगे। 

5 फरवरी को ट्रंप ने जारी किया था कार्यकारी आदेश
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 5 फरवरी को एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें ट्रांसजेंडर एथलीटों को महिलाओं के खेलों में भाग लेने से रोका गया था। ट्रंप ने कहा था कि जो स्कूल आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनकी संघीय धनराशि रोक दी जाएगी। 

अब महिलाओं के खेल केवल महिलाओं के लिए होंगे: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अब महिलाओं के खेल केवल महिलाओं के लिए होंगे। उन्होंने कहा कि कई संस्थान पुरुषों को महिलाओं के खेलों में खेलने की अनुमति दे रहे हैं, जो महिलाओं के लिए अनुचित है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की नीति यह कहती है कि जो शैक्षणिक संस्थान महिलाओं को समान अवसर नहीं देते हैं, उन्हें संघीय निधि से वंचित किया जाएगा। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें