फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden: सितंबर में भारत आ सकते हैं यूएस राष्ट्रपति बाइडन, लू बोले, भारत-अमेरिका के लिए बड़ा साल होगा 2024

Sun, 23 Apr 2023 04:43 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में दक्षिण-मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत की यात्रा के लिए उत्साहित हैं। लू ने यह भी कहा कि 2024 भारत-अमेरिकी रिश्तों के लिए एक ‘बड़ा साल' होने जा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत यात्रा पर आ सकते हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अमेरिका में दक्षिण-मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत की यात्रा के लिए उत्साहित हैं। लू ने यह भी कहा कि 2024 भारत-अमेरिकी रिश्तों के लिए एक ‘बड़ा साल' होने जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत के नेतृत्व ने उसे दुनिया में भलाई के लिए एक ताकत के रूप में खड़े होने की उसकी क्षमता को और व्यापक बना दिया है। भारत जी-20 की मेजबानी अच्छे से कर रहा है।  हमारे कई क्वाड सदस्य नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह हमें करीब लाने का अवसर मुहैया कराता है। 

जलवायु संकट से निपटने में भारत के फैसले अहम
जलवायु परिवर्तन के सिलसिले में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प जताते हुए डोनाल्ड लू ने कहा कि इस संकट से निपटने में दुनिया की सफलता आंशिक रूप से भारत द्वारा लिए गए निर्णयों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन


भारत में लोकतंत्र है क्योंकि वहां प्रेस को पूरी आजादी
डोनाल्ड लू ने कहा, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में लोकतंत्र का समर्थन करने में पत्रकारों की भूमिका खास रही है। भारत में कुछ भी गुप्त नहीं रखा गया है। आपके पास लोकतंत्र के रूप में भारत है क्योंकि आपके पास स्वतंत्र प्रेस है जो वास्तव में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें