फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया पर हमले के बाद बाइडन ने ईरान को दी सख्त चेतावनी, कहा- भुगतने होंगे नतीजे

Sun, 28 Feb 2021 07:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सीरिया में हवाई हमलों के बाद ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उसे समझ लेना चाहिए कि लड़ाकों को समर्थन देने के नतीजे उसे भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका और गठबंधन देशों के सैनिकों की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बाइडन ने कहा, आप गलत नीतियों के साथ आगे नहीं बढ़ सकते, सावधान रहें।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका ने सीरिया में हमले करते हुए वहां मौजूद ईरान समर्थित विद्रोही ठिकानों को तहस-नहस कर दिया है। बाइडन ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली सैन्य कार्रवाई 15 फरवरी को इराक स्थित अमेरिकी गठबंधन के सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमलों के जवाब में की थी।

हालांकि भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने हमलों का विरोध करते हुए कहा कि इसे न्यायसंगत कतई नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हम न खत्म होने वाले युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी कर्मियों-ठिकानों की रक्षा की
व्हाइट हाउस ने कहा है कि सीरिया में हवाई हमले कर राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कर्मियों एवं ठिकानों की रक्षा की तथा सभांवित और हमलों के खतरों को टाला है। प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, राष्ट्रपति स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि वह अमेरिकियों के हितों की रक्षा करने के लिए कदम उठाने जा रहे हैं और जब खतरा होगा तो वह सही समय पर अपने हिसाब से कदम उठाएंगे।

सीरिया को समर्थन जारी रखेंगे : ईरान
ईरानी विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद शरीफ ने कहा है कि ईरान हर सूरत में सीरिया को अपना समर्थन जारी रखेगा। शरीफ ने सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद से ईरान की मंशा को स्पष्ट करते हुए कहा कि अरब देशों के हितों, स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें