फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाइडन ने कहा: अगले तीन हफ्ते में 90 फीसदी वयस्क अमेरिकी ले चुके होंगे कोरोना वैक्सीन 

Tue, 30 Mar 2021 01:44 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • अमेरिका के राष्ट्रपति ने देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने को लेकर भी चेतावनी दी है।
  • 12 मार्च को 1.9 खरब डॉलर के कोविड-19 बिल यूएस सीनेट में पास होने के बाद जो बाइडन ने कर दिए थे हस्ताक्षर
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज से तीन हफ्ते बाद 90 फीसदी वयस्क लोग कोरोना वैक्सीन ले चुके होंगे। 90 फीसदी अमेरिकी 5 मील के के दायरे में ही वैक्सीन ले सकेंगे। 

विज्ञापन


बाइडन ने कहा कि 19 अप्रैल तक 90 फीसदी अमेरिकी वयस्कों को कोरोना टीका लग जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने को लेकर भी चेतावनी दी है।

बता दें कि 12 मार्च को 1.9 खरब डॉलर के कोविड-19 बिल यूएस सीनेट में पास होने के बाद बाइडन ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए थे। अपने 1.9 खरब डॉलर के कोरोना राहत पैकेज के पक्ष में जनमत बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सीधे जनता के बीच गए थे।
विज्ञापन


सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य इस पैकेज को पास कराने की राह में रुकावट बने हुए थे। इसे देखते हुए बाइडन ने विस्कोंसिन राज्य के मिलवाउकी शहर में जाकर एक टाउन हॉल (जन सभा) को संबोधित किया था और सीधे लोगों के सवालों के जवाब दिए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें