फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल शिखर सम्मेलन: राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, भारत व अमेरिकी सहयोग का मुख्य आधार जलवायु साझेदारी

Sun, 25 Apr 2021 12:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • बाइडन ने कहा, अमेरिकी नेतृत्व में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सब एकजुट होकर चलेंगे
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वे भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग के लिए जलवायु साझेदारी को मुख्य आधार बनाना चाहते हैं। जलवायु परिवर्तन पर दो दिनी वर्चुअल शिखर सम्मेलन के बाद बाइडन ने कहा, उनके लक्ष्य में 2030 तक 450 गीगावाट अक्षय ऊर्जा भी शामिल होगी जिसके लिए भारत का सहयोग अहम है।

विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान बाइडन ने केन्या को केरोसिन स्टोव से निजात दिलाने और इस्राइल की बैट्री क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम सब साथ चलेंगे। उन्होंने तमाम देशों के सत्ता प्रमुखों को संबोधित करने के बाद समापन संदेश में कहा कि यह सम्मेलन इसलिए अहम रहा क्योंकि इसमें हानिकारक गैसों का सर्वाधिक उत्सर्जन करने वाले चीन, भारत, जापान और ब्रिटेन समेत 40 देश शामिल हुए।

उन्होंने अमेरिकी नेतृत्व में इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सम्मेलान के दौरान बाइडन ने चालू दशक में अमेरिका में कोयले और पेट्रोलियम पदार्थो के इस्तेमाल को घटाकर आधा करने की घोषणा की। कहा, हमें अपनी घोषणाओं को साकार कर दिखाना है। वादा करने के बाद कुछ नहीं करने का अर्थ होगा कि हम बहुत अधिक गर्म हवा से घिर जाएंगे और हमारा चैन चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें