फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'गाजा में जो हो रहा नरसंहार नहीं', इस्राइल के समर्थन में फिर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

Tue, 21 May 2024 08:52 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जो बाइडन ने उन दावों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा कि इस्राइल गाजा में नरसंहार कर रहा है। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत द्वारा इस्राइली नेताओं के खिलाफ जंग अपराध के लिए वारंट जारी करने के अनुरोध की आलोचना की। 
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास और इस्राइल बीते सात महीने से जंग लड़ रहे हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस युद्ध में अमेरिका लगातार इस्राइल का साथ दे रहा है। अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपना समर्थन जताया है। उन्होंने यहूदी अमेरिकी विरासत माह के लिए व्हाइट हाउस में एक समारोह की मेजबानी की। साथ ही कहा कि गाजा में जो हो रहा है वह नरसंहार नहीं है। 

विज्ञापन


क्या है यहूदी अमेरिकी विरासत माह?
बता दें कि यहूदी अमेरिकी विरासत माह (जेएएचएम) मई महीने के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में अमेरिकी यहूदियों की उपलब्धियों और योगदान की एक वार्षिक मान्यता और उत्सव है।

दर्जनों मेहमान हुए एकत्रित
रोज गार्डन में हो रहे समारोह में दर्जनों मेहमान एकत्रित हुए। इस दौरान बाइडन ने उन दावों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा कि इस्राइल गाजा में नरसंहार कर रहा है। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत द्वारा इस्राइली नेताओं के खिलाफ जंग अपराध के लिए वारंट जारी करने के अनुरोध की आलोचना की। इसके अलावा, हमास के खिलाफ जंग में इस्राइल को समर्थन देने का वादा दिया।  
विज्ञापन


आज का समारोह कठिन समय में हो रहा
बाइडन ने पिछले साल हमास द्वारा इस्राइल पर हमला किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे पता है कि आज का समारोह कठिन समय में हो रहा है। सात अक्तूबर का आघात और उसके बाद जो भी हो रहा। आप में से कई लोगों के लिए अभी भी सही हालात हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मै स्पष्ट कर दूं कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा इस्राइल के खिलाफ लगाए गए आरोपों के उल्ट जो हो रहा है वह नरसंहार नहीं है। हम इसे खारिज करते हैं। हम हमेशा इस्राइल के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।'

रिपोर्ट के अनुसार, अन्य बाइडन अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में इसी तरह के आरोपों को खारिज कर दिया है कि गाजा में इस्राइल का सैन्य अभियान नरसंहार है। आरोप लगाए गए कि गाजा में हजारों फलस्तीनियों को मार डाला गया है और पर्याप्त भोजन, पानी और दवा तक पहुंच के बिना छोड़ दिया गया है।

यह लोग हुए शामिल
सोमवार को हुए समारोह में शामिल मेहमानों में अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड, सेन जैकी रोसेन (डी-नेव), रेप जेरेड मोस्कोविट्ज़ (डी-फ्लै), रेप जेमी रस्किन (डी-एमडी) और सेन बेन कार्डिन (डी-एमडी) थे। इसके अलावा, हमास द्वारा बंधक बनाए गए इस्राइली अमेरिकी हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन के माता-पिता भी शामिल हुए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन सात अक्तूबर को बंधक बनाए गए शेष लोगों की रिहाई के लिए बातचीत कर रहा है। जल्द ही सभी को घर ले आएंगे। 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें