फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में सड़कों और पुलों के लिए एक और आर्थिक पैकेज लाएंगे राष्ट्रपति बाइडन

Mon, 01 Mar 2021 03:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

19 खरब डॉलर का कोविड-19 राहत पैकेज लाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और सांसद एक और बडे़ आर्थिक पैकेज लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे देश में सड़कें, पुलों समेत आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिल सके। हालांकि, इस पैकेज को लेकर बाइडन को रिपब्लिकन सांसदों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यह पैकेज मार्च में सामने आ सकता है।

विज्ञापन


बाइडन और उनकी टीम ने अमेरिकी संसद कांग्रेस के सदस्यों के साथ ढांचागत पैकेज का संभावित खाका बनोन के लिए चर्चा शुरू कर दी है। हाल ही में आए भीषण तूफान से टेक्सास को बिजली और पानी के संकट से जूझना पड़ा था और देश के कई हिस्सों में सड़कों, पुलों और आवासों को नुकसान पहुंचा था।

बाइडन के राष्ट्रीय जलवायु सलाहकार ने कहा, भीषण तूफान एक तरह से हमारे लिए चेतावनी है कि ऐसे भीषण मौसमी हालातों में भी बने रहने वाली बिजली व्यवस्था और दूसरे बुनियादी ढांचे ज्यादा विश्वसनीय और कारगर साबित हो सकें। राष्ट्रपति के होमलैंड सिक्युरिटी के सहयोगी लिज शेरवुड-रैंडल ने कहा, हमें ऐसे हालात से निपटने के लिए बेहतर योजना बनानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें