फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: रूस में बगावत के बीच बाइडन-जेलेंस्की ने की चर्चा, यूक्रेन को समर्थन जारी रखने का किया एलान

Mon, 26 Jun 2023 07:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस ने रविवार को बताया कि दोनों नेताओं ने 'रूस में हालिया घटनाओं' के साथ-साथ 'यूक्रेन के चल रहे जवाबी हमले' पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की को विश्वास जताया कि उनका समर्थन जारी रहेगा।  
 
विज्ञापन
Zelensky-Joe Biden - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस में मौजूदा हालातों को लेकर आपस में बात की है। साथ ही अमेरिका- यूक्रेन के बीच रक्षा सहयोग के विस्तार पर चर्चा हुई। गौरतलब है, रूस-यूक्रेन युद्ध को डेढ़ साल से ज्यादा समय हो गया है। सभी देश इस युद्ध को रोकने के लिए अपने-अपने पैतरे आजमा चुके हैं, लेकिन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं, अब रूस में उसकी निजी सेना ने ही विद्रोह छेड़ दिया है। इन्हीं सभी मामलों पर बाइडन और जेलेंस्की ने एक दूसरे से बात की।

व्हाइट हाउस ने रविवार को बताया कि दोनों नेताओं ने 'रूस में हालिया घटनाओं' के साथ-साथ 'यूक्रेन के चल रहे जवाबी हमले' पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की को विश्वास जताया कि उनका समर्थन जारी रहेगा।  

वहीं, जेलेंस्की ने बताया कि रविवार को बाइडन से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान रूस में हो रहे विरोध और अमेरिका-यूक्रेन के बीच 'रक्षा सहयोग के और विस्तार' पर चर्चा की गई। जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका की तरफ से एक बार फिर आश्वासन जताया गया है कि वह अपना हर सहयोग जारी रखेंगे। इससे पहले शनिवार को जेलेंस्की ने रूस में हो रहे विरोध को लेकर कहा था कि जो लोग गलत रास्ते में चल रहे थे उन्होंने खुद के लिए ही गड्ढा खोद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें