फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: बाइडन के अचानक यूक्रेन दौरे से गदगद हुए जेलेंस्की, बोले- इससे हम जीत के और करीब पहुंचेंगे

Tue, 21 Feb 2023 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

बाइडन का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, अमेरिका अभी तक दूर से यूक्रेन को सैन्य मदद पहुंचाता रहा है। हालांकि, सोमवार को उनके यूक्रेन दौरे ने क्रेमलिन रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
जंग के बीच यूक्रेन पहुंचे जो बाइडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के एक साल पूरा होने से ठीक पहले जो बाइडन ने कीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया है। वह सोमवार को यूक्रेन पहुंचे और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। बता दें, रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी, 2022 को हमला किया था। तब से यह पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन पहुंचे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेंस्की ने कहा कि यह मुलाकात-बातचीत हमें जीत के और करीब लाएगी।

विज्ञापन

 
बाइडन का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, अमेरिका अभी तक दूर से यूक्रेन को सैन्य मदद पहुंचाता रहा है। जो बाइडन ने कई मौकों पर एलान किया है कि वह यूक्रेन के साथ हर हाल में खड़े रहेंगे। हालांकि, सोमवार को उनके यूक्रेन दौरे ने क्रेमलिन रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है। 


यूक्रेन को और हथियार देंगे बाइडन 

यूक्रेन पहुंचकर बाइडन ने युद्धग्रस्त देश को और मदद देने का एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह यूक्रेन को और भी ज्यादा और नए हथियार मुहैया कराएंगे। उन्होंने यूक्रेन की रक्षा के लिए एयर सर्विलांस रडार देने का एलान किया है। 

विज्ञापन


 


यूक्रेन को मिलेगी 500 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता 
उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की कीव यात्रा, यूक्रेन के समर्थन का महत्वपूर्ण संकेत है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बाइडन मंगलवार को यूक्रेन के लिए 500 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता का एलान करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कीव यात्रा के दौरान कहा, हम यूक्रेन पर रूस के  आक्रमण की वर्षगांठ के निकट हैं। मैं यूक्रेन के लोकतंत्र, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए कीव में हूं। 

पुतिन को लगा यूक्रेन कमजोर है 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, एक साल पहले पुतिन ने जब यूक्रेन पर हमला किया तो, उन्हें लगा कि यूक्रेन कमजोर है ओर पश्चिम बंटा हुआ है, लेकिन वह गलत थे। बीते एक साल में अमेरिका ने यूक्रेन के लिए सैन्य, आर्थिक और मानवीय मदद मुहैया कराई है। यह समर्थन बना रहेगा।

जेलेंस्की ने बाइडन की यात्रा को एतिहासिक बताया
जेलेंस्की ने कहा कि बाइडन के इस दौरे के परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे। इससे हमें निश्चित रूप से युद्ध के मैदान में हमारे क्षेत्रों को मुक्त कराने में मदद मिलेगी। जेलेंस्की ने बाइडन की अचानक यात्रा को यूक्रेन-अमेरिका संबंधों के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण बताया।

अमेरिका की मदद याद रखेंगे: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनियों को अमेरिका फोकस और ध्यान याद है। हमारा देश राष्ट्रपति बाइडन का यूक्रेन के प्रति सकारात्मक बर्ताव को याद रखेगा। यूक्रेन अमेरिका की मदद को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि मैं इस स्तर के यूएस-यूक्रेन सहयोग के लिए आपको धन्यवाद देता हूं।

अब्राम्स टैंक पर भी बोले जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन को और अधिक उन्नत पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति पर चर्चा की थी। अब्राम्स टैंक भेजने के अमेरिका के हालिया फैसले को भी जेलेंस्की ने एक निर्णायक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि अब्राम टैंकों पर अमेरिका के निर्णय ने पहले ही एक टैंक गठबंधन स्थापित करने के लिए एक नींव रख दी है। यह ऐतिहासिक है। हमने लंबी दूरी के हथियारों  के बारे में भी बात की है। इसकी आपूर्ति भी यूक्रेन को की जा सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें