राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल बाइडन ने अपने आयकर रिटर्न संयुक्त रूप से भरे। इस दंपती की संघीय समायोजित सकल आय 607336 डॉलर है जो 2019 की आय 985223 डॉलर से कम है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने आयकर रिटर्न जारी कर दिए हैं। इनके मुताबिक 2020 में कमला हैरिस की आय दस लाख डॉलर से अधिक थी जो उनकी एक वर्ष पहले की आय 6,07,336 डॉलर की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
दूसरी ओर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ की संघीय सकल आय 16,95,225 डॉलर है। व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने अपनी कुल आय का 5.1 फीसदी यानी 30,704 डॉलर दस परमार्थ संगठनों को दिए। इनमें से सर्वाधिक 10,000 डॉलर बच्चों की शोषण से रक्षा के लिए काम करने वाले ब्यू बाइडन फाउंडेशन को दिए गए।