फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकता के लिए अब 2008 जैसा ही टेस्ट देना होगा

Wed, 24 Feb 2021 06:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकता हासिल करना एक बार फिर आसान हो जाएगा, क्योंकि बाइडन प्रशासन ने ट्रंप सरकार की नागरिकता नीति को पलट दिया। अब पात्र उम्मीदवारों को 2008 की ही तरह टेस्ट देना होगा जिसमें 100 बहुविकल्पीय सवाल होंगे।

विज्ञापन


यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने सोमवार को घोषणा की कि 1 मार्च 2021 से नागरिकता के लिए 2008 वाली प्रक्रिया ही मान्य होगाी।

ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल नागरिकता टेस्ट के फार्मेट में बदलाव किया था। जिसके तहत पूछे जाने वाले सवालों की संख्या बढ़ाकर 100 से 128 कर दी गई थी और सही जवाब के मूल्यांकन में राजनीतिक और वैचारिक पक्ष जोड़ा गया था।

यूएसजीआईएस ने कहा, ट्रंप सरकार के इस फैसले से देश में जाने अनजाने कौशल की संभावित बाधाएं हो सकती हैं। ऐसे में उन नियमों को बदलकर पुन: पहले वाली प्रक्रिया को बहाल करना हमारी कानून आव्रजन प्रणाली में विश्वास बहाल करने के कार्यकारी आदेश के अनुरूप है। इससे नागरिका हासिल करने की बाधाएं दूर होंगी और इसकी प्रक्रिया सभी पात्र व्यक्तियों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें