फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाइडन ने भारतवंशी वेदांत पटेल को सहायक प्रेस सचिव के रूप में नामित किया

Sat, 19 Dec 2020 06:14 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बिडेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार अपनी टीम बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने व्हाइट हाउस के संचार और प्रेस स्टाफ के अतिरिक्त सदस्यों की घोषणा की। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी वेदांत पटेल को सहायक प्रेस सचिव के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन

   

पटेल वर्तमान में बिडेन के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं और बिडेन के चुनाव अभियान का एक हिस्सा रहे हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय संचार निदेशक के रूप में भी काम किया है।

राष्ट्रपति-चुनाव के दौरान बिडेन के प्राथमिक अभियान के दौरान पटेल ने नेवादा और पश्चिमी प्राथमिक-राज्य संचार निदेशक के रूप में कार्य किया था। इससे पहले, उन्होंने डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में पश्चिमी क्षेत्रीय प्रेस सचिव और कांग्रेसी माइक होंडा के संचार निदेशक, भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस महिला प्रमिला जयपाल के संचार निदेशक के रूप में काम किया।

भारत में जन्मे और कैलिफोर्निया में पैदा हुए, पटेल कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय-रिवरसाइड और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के स्नातक हैं।भारतवंशी

 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें